न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनील शेट्‌टी भी OTT के लिए तैयार, इब्राहिम की हुई बॉलीवुड में एंट्री! रणवीर बने NBA के ब्रैंड एंबेसडर

अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी छवि एक्शन हीरो की थी। हाल ही में वे कौन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 10:20:28

सुनील शेट्‌टी भी OTT के लिए तैयार, इब्राहिम की हुई बॉलीवुड में एंट्री! रणवीर बने NBA के ब्रैंड एंबेसडर

अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी छवि एक्शन हीरो की थी। हाल ही में वे कौन बनेगा करोड़पति में अपने दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ नजर आए थे। सुनील अब एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे डिजिटल जगत में हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे एक्शन से लबरेज वेबसीरीज 'इनविजिबल वुमन' से ओटीटी पर शुरुआत कर रहे हैं। वेबसीरीज यूडली फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।

राजेश एम. सेल्वा इसका निर्देशन कर रहे हैं। इसमें ईशा गुप्ता भी दिखेंगी। सुनील ने कहा कि आज एक वेबसीरीज में कुछ ऐसा होना चाहिए, जो पहले से मौजूद सैकड़ों कहानियों से अलग हों, इसलिए 'इनविजिबल वुमन' की कहानी ने मेरा ध्यान खींचा। हमारी इस वेबसीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि अजय देवगन 'रूद्र' तो शाहिद कपूर राज एंड डीके की वेबसीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं।

suniel shetty,ibrahim ali khan,ranveer singh,invisible woman,saif ali khan,nba,bollywood news in hindi

करण जौहर को एक फिल्म में सहयोग दे रहे हैं इब्राहिम

एक्टर सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि उनका बेटा इब्राहिम निर्माण की बारीकियां सीखने के लिए निर्माता करण जौहर को एक फिल्म में सहयोग दे रहा है। सैफ ने यूट्यूब चैनल के लिए एक इंटरव्यू में मेजबान सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात की। अपने बच्चों सारा, इब्राहिम, तैमूर और जेह के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि वे सभी अलग हैं। इब्राहिम करण की फिल्म में सहायता कर रहे हैं और अपने सपने और विचारों के बारे में बात कर रहे हैं। सैफ ने कहा कि सारा बड़ी है और हमारे बीच बहुत अलग समीकरण हैं।

निश्चित रूप से तैमूर को अभी टाइम है और जेह सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं। उनमें से किसी की तुलना में मेरी मानसिक उम्र बहुत अधिक है। वह निश्चित रूप से नवजात है। उल्लेखनीय है कि सारा व इब्राहिम की मां अमृता सिंह और तैमूर व जेह की मां करीना कपूर हैं। अभी यह पता नहीं चला कि इब्राहिम, करण की किस फिल्म में सहयोग दे रहे हैं। यह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हो सकती है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। रणवीर-आलिया पूर्व में गली बॉय फिल्म साथ कर चुके हैं।

suniel shetty,ibrahim ali khan,ranveer singh,invisible woman,saif ali khan,nba,bollywood news in hindi

भारत में बास्केटबॉल लीग को प्रमोट करने में मदद करेंगे रणवीर

एक्टर रणवीर सिंह को अमेरिका की लोकप्रिय स्पोर्ट्स इवेंट नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) का भारत के लिए ब्रैंड एंबेसडर चुना गया है। रणवीर एनबीए की 2021-22 में 75वीं एनिवर्सरी के माध्यम से इसकी लीग प्रोफाइल को प्रमोट करने में मदद करेंगे। इस दौरान रणवीर भारत और दुनियाभर में कई प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के साथ जुड़ेंगे। वे एनबीए खिलाड़ियों और दिग्गजों से मुलाकात भी करेंगे।

साथ ही रणवीर को एनबीए स्टाइल पर भी दिखाया जाएगा, जो कि भारतीय फैंस के लिए एक न्यू लाइफस्टाइल बेस्ड इंस्टाग्राम अकाउंट है। रणवीर ने कहा कि ये मेरा सपना पूरा होने जैसा है। क्योंकि बचपन से ही मुझे बास्केटबॉल और एनबीए पसंद है। मैं हमेशा से इसके पॉपुलर कल्चर, म्यूजिक, फैशन, एंटरटेनमेंट से प्रभावित रहा हूं। रणवीर इससे पहले टोरंटो में एनबीए ऑल-स्टार 2016 में शामिल हुए थे, जहां वे एनबीए ऑल-स्टार गेम में कोर्ट के सामने बैठे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर