न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सूर्यवंशी’ के लिए अक्षय, अजय, रणवीर ने ऐसे दिया न्यौता, सनी ने शेयर किया गदर-2 का मोशन पोस्टर, टब्बर...

कोरोना महामारी के कारण डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़कर कोई मूवी बड़े पर्दे पर नहीं उतारी जा रही थी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 2:58:42

‘सूर्यवंशी’ के लिए अक्षय, अजय, रणवीर ने ऐसे दिया न्यौता, सनी ने शेयर किया गदर-2 का मोशन पोस्टर, टब्बर...

कोरोना महामारी के कारण डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़कर कोई मूवी बड़े पर्दे पर नहीं उतारी जा रही थी। इसके बजाय ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पहली पसंद बना हुआ था। हालांकि इससे न तो फिल्म इंडस्ट्री के लोग संतुष्ट थे और न ही फैंस। अब भारत में कोरोना पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। ऐसे में अधिकतर राज्यों में सिनेमाघर भी खुलने लगे हैं। बॉलीवुड हब महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर खुल जाएंगे। अब कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज होने वाली है।

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ा एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'सूर्यवंशी' की पूरी टीम दर्शकों को थिएटर में बुलाने के लिए खास अंदाज में अपील कर रही है। इस दौरान अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तीनों स्टार ने थिएटर में आकर वीडियो बनाया और दर्शकों को बता रहे हैं कि अब सन्नाटा खत्म हुआ। उन्होंने दर्शकों को कहा कि यह दिवाली हमारे साथ मनाएं। फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 5 नवंबर को रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी दो साल से पेंडिंग चल रही है।

जानें गदर के सीक्वल गदर-2 में होंगे कौन कलाकार और रिलीज टाइम

सनी देओल और अमीषा पटेल की वर्ष 2001 में आई फिल्म गदर-एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल की थी। अब इसकी रिलीज के दो दशक यानी 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर-2 का ऐलान किया गया है। सनी ने आज शुक्रवार (15 अक्टूबर) को दशहरे के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए गदर-2 का मोशन पोस्टर शेयर करके काफी समय से चली आ रहीं खबरों पर मुहर लगा दी। पोस्टर में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट की जानकारी भी शेयर की गई है।

गदर-2 का डायरेक्शन भी अनिल शर्मा ही करेंगे। सनी के साथ अमीषा और उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदार हैं। कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी है, जो गदर के भी लेखक हैं। संगीत मिथुन का है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गदर-2 का निर्माण अनिल शर्मा जी स्टूडियो के साथ मिलकर कर रहे हैं। सनी ने कैप्शन लिखा कि दो दशकों के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। दशहरे के पावन पर्व पर गदर-2 का मोशन पोस्टर हाजिर है। कथा जारी है...इससे पहले गुरुवार को सनी ने मोशन पोस्टर की झलक दिखाकर फिल्म को लेकर घोषणा का ऐलान किया था।

sooryavanshi movie,gadar-2 movie,tabbar webseries,Akshay Kumar,sunny deol,bollywood news in hindi

थ्रिलर वेबसीरीज टब्बर का टीजर रिलीज, सुप्रिया पाठक-पवन अरोड़ा...

वेबसीरीज ‘टब्बर’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सोनीलिव के इस नए शो टब्बर में एक्टर पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, गगन अरोड़ा, साहिल मेहता, परमवीर चीमा, नुपुर नागपाल, रणवीर शौरी और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार मुख्य किरदार में हैं। टीजर की शुरुआत में पवन (ओंकार सिंह) एक सुनसान जगह पर लाश को जलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी सुप्रिया (सरगुन) कार में बैठे डरी हुई नजर आती हैं।

उनके दो बेटे भी दिखाई दे रहे हैं, जो कि काफी डरे हुए लग रहे हैं। रणवीर शौरी भी बेहद रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह थ्रिलर वेबसीरीज 'टब्बर' अजीत पाल सिंह द्वारा निर्देशित है, जिसे हरमन वडाला ने लिखा है। हाल ही में सुप्रिया पाठक ने बताया था कि मैंने हमेशा ऐसे किरदार के साथ काम किया है जो एक कहानी बताते हैं। इस किरदार को कर में बहुत खुश हूं। सरगुन का किरदार एक मजबूत महिला की कहानी बयान करता है जिसे परिवार से बिना किसी शर्त के बेहद प्यार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर