न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम फैंस को जल्द ही देंगी गुड न्यूज! आलिया ने किया रणबीर के घर का मुआयना, जैकलीन...

एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैशन और खुबसूरती के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके डिफरेंट लुक्स और फैशन सेंस के दीवानों की भरमार है। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 8:42:54

सोनम फैंस को जल्द ही देंगी गुड न्यूज! आलिया ने किया रणबीर के घर का मुआयना, जैकलीन...

एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैशन और खुबसूरती के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके डिफरेंट लुक्स और फैशन सेंस के दीवानों की भरमार है। इन दिनों सोनम भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर है लेकिन वे सोशल मीडिया और इंटरव्यू के माध्यम से फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब सोनम ने एक गुड न्यूज शेयर की है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक प्यारी सी स्माइल करते हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होनें लिखा-‘‘एक ‘कोई खास’ है, जिसने मेरी दुनिया में प्रवेश किया है और यह बहुत खूबसूरत एहसास है।

मैं उससे आपका परिचय कराने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। जल्द ही उससे मिलने के लिए तैयार हो जाओ।" ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। यूं तो कई तरह की अटकलें जारी हैं, लेकिन फैंस सबसे ज्यादा अनुमान सोनम के मां बनने को लेकर लगा रहे हैं। एक ने पूछा है 'प्रेग्नेंट हैं क्या', तो दूसरे ने कमेंट किया है 'She must be pregnant.' उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से सोनम की प्रेगनेंसी को लेकर खबरें चल रही हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम ने बिजनसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। पिछले दिनों उनकी छोटी बहन रिया की शादी करण बुलानी से हुई थी।


sonam kapoor,alia bhatt,jacquline fernandez,sonam good news,alia ranbir kapoor,jacqueline ed,bollywood news in hindi

रणबीर के साथ शादी के बाद नए घर में रहेंगी आलिया!

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गरम है। कई बार लगा कि दोनों शादी करने ही वाले हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से यह शुभ कार्य टल रहा है। हाल ही यह लव बर्ड आलिया के पिता महेश भट्ट की जन्मदिन पार्टी में साथ नजर आया था। आलिया ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं। आलिया, रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ भी कई बार पार्टी करती और क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

वे कपूर फैमिली के लंच में भी कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्हें पिछले दिनों रणबीर के बन रहे घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर मां-बेटे के साथ देखा गया था। अब वे एक बार फिर इस घर का निर्माण कार्य देखने पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और टाइट्स पहने हुए थे। आलिया ने व्हाइट स्नीकर भी मैच किया था। वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया जिस कार में आई थीं, वह रणबीर की थी। उन्होंने घर का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से बात की। माना जा रहा है कि शादी के बाद आलिया और रणबीर इसी घर में रहेंगे।


sonam kapoor,alia bhatt,jacquline fernandez,sonam good news,alia ranbir kapoor,jacqueline ed,bollywood news in hindi

200 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में ईडी के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन

हाल ही 200 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से घंटों पूछताछ की थी। शनिवार को उन्हें इस मामले में ईडी के सामने पेश होना था। बताया जा रहा है कि जैकलीन बयान दर्ज कराने के लिए ऑफिस नहीं पहुंचीं। मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है, जो तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। यह मामला कथित रूप से करोड़ों की जबरन वसूली के रैकेट से जुड़ा है। इस रैकेट का संचालन सुकेश करता है। वह निर्वाचन आयोग (ईसी) से जुड़े रिश्वत मामले में भी आरोपी है। मामले में जैकलीन को एक गवाह के तौर पर पेश होना था। इस केस में ईडी ने 30 अगस्त को जैकलीन का बयान दर्ज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका