न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ शुक्ला को मिला यह अवार्ड, सैफ ने पूरी की ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग, परिणीति ने दिखाया खूबसूरत नजारा

छोटे पर्दे के बड़े स्टार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर को आकस्मिक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। आज तक भी उनके

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 8:39:49

सिद्धार्थ शुक्ला को मिला यह अवार्ड, सैफ ने पूरी की ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग, परिणीति ने दिखाया खूबसूरत नजारा

छोटे पर्दे के बड़े स्टार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर को आकस्मिक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। आज तक भी उनके दोस्त, परिवार और प्रशंसक उनसे हमेशा के लिए बिछड़ने की बात पर विश्वास नहीं कर पाए हैं। सोशल मीडिया पर तो वे अभी भी छाए हुए हैं और फैंस उनकी फोटो और वीडियो से उन्हें याद करते रहते हैं। इस बीच सिद्धार्थ को चाहने वालों को कुछ सुकून देने वाली खबर आई है। सिद्धार्थ को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर डेब्यू वेबसीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-3 के लिए अवार्ड मिला है। इसमें सिद्धार्थ ने अगस्त्या राव का किरदार निभाया था।

उन्हें एडगली एडिटर च्वाइस पॉपुलर एक्टर (मेल) इन वेब सीरीज (हिंदी/रीजनल) के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से यह जानकारी दी है। इसके बाद सिद्धार्थ जबरदस्त रूप से ट्विटर ट्रेंड करने लगे। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ ने मॉडल के रूप में करियर शुरू किया। टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में मुख्य भूमिका के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। वे 'बालिका वधू', 'जाने पहचानने से ... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे शो में भी दिखाई दिए। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का खिताब जीतने के साथ 'झलक दिखला जा 6' और 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा लिया था। वर्ष 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' उनकी पहली फिल्म थी।

sidharth shukla,saif ali khan,parineeti chopra,sidharth webseries,adipurush film,unchai movie,bollywood news in hindi

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने ट्विटर पर शेयर की ये फोटो

सैफ अली खान इन दिनों फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें सैफ लंकेश यानी रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर ओम राउत ने ट्वीट कर बताया है कि सैफ ने इस मचअवेटेड फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इतना ही डायरेक्टर ने ट्विटर पर सैफ की केक कटिंग की फोटो शेयर कर बताया है कि उन्हें एक्टर के साथ काम करके बेहद मजा आया। 'आदिपुरुष' भारतीय महाकाव्य रामायण का एक रूपांतरण है। इसकी टैगलाइन 'बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न' है।

सैफ ने फरवरी से शुटिंग शुरू की थी और शनिवार को उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली। राउत ने ट्वीट में लिखा-यह लंकेश के लिए एक फिल्म रैप है..सैफ आपके साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। फोटो में सैफ टीम के साथ खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास राम तो कृति सेनन सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का बजट 350 से 400 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। 'आदिपुरुष' एक बहुभाषी फिल्म है जिसे हिंदी के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ में भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज किया जाएगा। निर्माता भूषण कुमार हैं।

sidharth shukla,saif ali khan,parineeti chopra,sidharth webseries,adipurush film,unchai movie,bollywood news in hindi

ऊंचाई फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही वैकेशन का मजा लेकर मालदीव से भारत लौटी थीं। अब परिणीति अपनी फिल्म ऊंचाई की शूटिंग के लिए टीम के साथ नेपाल पहुंच गई हैं। परिणीति के साथ एक्टर अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी नेपाल में हैं। परिणीति ने धुंध से भरी नेपाल की सुबह का नजारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। परिणीति ने को-स्टार्स के साथ नेपाल में हेलीकॉप्टर राइड से एक वीडियो शेयर किया है।

इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में बादलों से घिरी हिमालय की चोटियों का खूबसूरत नजारा भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक सोलो फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि ऊंचाई का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोग्पा, परिणीति, नीना गुप्ता, सारिका नजर आएंगे। यह फिल्म चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो 60 प्लस उम्र के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर