न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ ने लिटिल कियारा से मिलाया! अंकिता ने शादी से पहले दी ‘गुड न्यूज’, निशा ने शेयर की ये पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पिछले डेढ़ साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 2:45:11

सिद्धार्थ ने लिटिल कियारा से मिलाया! अंकिता ने शादी से पहले दी ‘गुड न्यूज’, निशा ने शेयर की ये पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से जब फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोनाकाल का साया छाया हुआ है तो ऐसे में शेरशाह मूवी की अच्छी रिपोर्ट ने सभी में उम्मीदें भर दी है। अब सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फैंस को लिटिल कियारा से मिलवा रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ बच्ची के साथ शेरशाह का मशहूर डायलॉग बोल रहे हैं।

इसमें डिंपल चीमा (कियारा) विक्रम बत्रा (सिद्धार्थ) से पूछती है कि तुम्हें आर्मी जॉन करनी है। सिद्धार्थ ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, लिटिल कियारा से डिंपल के रूप में मिलिए। लिटिल कियारा का बोलने का अंदाज और फेस एक्सप्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। वीडियो को लाखों लोग लाइक करने के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। कियारा ने एक हार्ट का इमोजी कमेंट किया है, जबकि करण जौहर के प्रोडक्शंस हाउस ने लिखा, ‘उफ्फ ये दिल मांगे मोर।’


अंकिता जल्द कर सकती हैं विक्की जैन से शादी

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों जी टीवी पर पवित्र रिश्ता सीरियल के दूसरे सीजन के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। अंकिता ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी से पहले इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए गुड न्यूज शेयर की है। अंकिता बहुत जल्द नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं जो कि बनकर तैयार हो रहा है। अंकिता ने इस अंडर कंस्ट्रक्शन घर की फोटो अपलोड की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के बाद अंकिता इसी घर में शिफ्ट होंगी।

अंकिता व विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी एक से एक खूबसूरत फोटो शेयर करते रहते हैं। विक्की से मिलने से पहले अंकिता दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। दोनों पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले और छह साल तक रिलेशनशिप में थे। 14 जून को सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर अंकिता ने कई फोटो और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

निशा का पति करण मेहरा के साथ चल रहा है विवाद

जून में एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति एक्टर करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के साथ-साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर समेत कई आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी किया था। फिर वे जमानत पर रिहा हो गए। दोनों के बीच फिलहाल तलाक और बेटे की कस्टडी का केस चल रहा है। इस बीच इन दिनों मीत सीरियल में नजर आ रहीं निशा ने इंस्टाग्राम से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है जो गौर गोपाल दास ने लिखी है। इसमें लिखा है-'यदि आप बहुत अधिक बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आप गिरे हुए हैं। यदि आप ज्यादा नहीं बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आपके पास घमंड है।

यदि आप उतना ही बोलते हैं, जितना जरूरी है, तो वे कहेंगे कि आप मतलबी हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे। अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए वे जो कहेंगे, उसे अनुमति न दें।' निशा ने कैप्शन में लिखा- “अगर आपको इसकी जरूरत है तो इसे सुने भी…” उल्लेखनीय है कि निशा की करण से 2008 में आई फिल्म ‘हंसते-हंसते’ के सेट पर पहली मुलाकात हुई थी। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली। 2017 में उनके बेटा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका