न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा ने बुरे दौर से निकल की रिकवरी! शर्लिन चोपड़ा ने फिर साधा निशाना, साथ दिखे शमिता-राकेश

हाल ही करीब दो महीने बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जमानत मिलने के बाद घर लौट आए हैं। कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 1:07:38

शिल्पा ने बुरे दौर से निकल की रिकवरी! शर्लिन चोपड़ा ने फिर साधा निशाना, साथ दिखे शमिता-राकेश

हाल ही करीब दो महीने बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जमानत मिलने के बाद घर लौट आए हैं। कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए गए थे। शिल्पा पति की गिरफ्तारी के बाद से ही काफी दार्शनिक (फिलोसोफिकल) अंदाज में नजर आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसकी बानगी देखने को मिली। अब शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पावरफुल कोट शेयर किया है। शिल्पा ने एक किताब का पेज शेयर किया है जिसमें लिखा है-हम सभी ने सुना है कि परेशानियां हमें मजबूत बनाती हैं। यह सच हो सकता है, लेकिन उस सरल तरीके से नहीं जैसा हम सोचते हैं।

मुश्किल समय हमें बेहतर नहीं बनाता बल्कि मुश्किल समय का सामना करना हमें मजबूत बनाता है। परेशानियां हमारी उस ताकत को बताती हैं जिसके बारे में शायद हमें पता ही नहीं था कि वो हमारे पास है। इन छिपी शक्तियों की खोज करने से हमें मुश्किल समय के फिर से आने पर उसका सामना करने में मदद मिलती है। मैं बुरे समय से उतनी ही नफरत करती हूं जितना कोई और करता है, लेकिन मुझे पता है कि मैं उतनी मजबूत हूं कि उस समय से बाहर निकलकर रिकवर कर लूंगी। शिल्पा ने ये कोट वंडर वुमन के ग्राफिक्स के साथ शेयर किया है।

Shilpa Shetty,sherlyn chopra,shamita shetty,raqesh bapat,raj kundra,bigg boss ott,entertainment news in hindi

शर्लिन ने शिल्पा से कहा, रील लाइफ से बाहर निकल रियल लाइफ में जाएं...

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शर्लिन ने ट्वीट में शिल्पा और राज कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल लाइफ में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए, सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी! शर्लिन ने जो वीडियो क्लिप शेयर की है, उसमें कुछ ऐसा ही बोल रही हैं जो उन्होंने पोस्ट में लिखा है।

शर्लिन बोलीं कि साष्टांग दंडवत प्रणाम करना मंच पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करना भी बहुत आसान है। आपको जमीन पर होना चाहिए, रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ को भी देखें सब समझ आ जाएगा। पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। घर से बाहर निकलकर और कुछ करो। पोर्न की दुनिया से बाहर निकलकर देखिए, तब देखिए कैसे ये दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करती है।

Shilpa Shetty,sherlyn chopra,shamita shetty,raqesh bapat,raj kundra,bigg boss ott,entertainment news in hindi

बिग बॉस ओटीटी में शुरू हुआ था शमिता-राकेश का प्यार

पिछले दिनों खत्म हुए पहले बिग बॉस ओटीटी के घर में शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच मजबूत बॉन्ड देखने को मिला। इस जोड़ी को फैंस ने भी खूब प्यार दिया। दोनों घर में अक्सर रोमांटिक होते दिख जाते थे। शो के बाद भी दोनों का प्यार बना हुआ है। हाल ही में राकेश और शमिता को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों मुंबई के वरली इलाके में डिनर डेट के लिए पहुंचे थे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। राकेश-शमिता ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी को पोज भी दिए। दोनों ने बड़े प्यार से स्माइल देते हुए फोटो खिंचवाईं। वे बाहों में बाहें डाले थे। दोनों ने डिनर डेट की झलक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। वे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। शमिता ने लिखा, 'तुम और मैं #shara'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर