न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा को नहीं था पति की ‘करतूतों’ का पता! पहुंचीं वैष्णो देवी के दरबार में, फिर साथ दिखे आमिर-किरण

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल के अंदर बंद हैं। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 5:52:30

शिल्पा को नहीं था पति की ‘करतूतों’ का पता! पहुंचीं वैष्णो देवी के दरबार में, फिर साथ दिखे आमिर-किरण

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल के अंदर बंद हैं। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस 1500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिसमें शिल्पा और शर्लिन चोपड़ा का भी नाम है। शिल्पा ने पुलिस को बताया कि मैं काम में बहुत व्यस्त थी, मुझे नहीं पता था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं।

इस बारे में कभी पूछा नहीं और वे मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते। मुझे विवादास्पद ऐप्स ‘हॉटशॉट्स’ या ‘बॉलीफेम’ एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी नहीं थी। शिल्पा आरोपी उमेश कामथ को जानती थीं। कुंद्रा के घर पर 23 जुलाई को छापेमारी के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शिल्पा का बयान दर्ज किया था।

Shilpa Shetty,raj kundra,aamir khan,kiran rao,shilpa raj,aamir kiran,shilpa vaishno devi,bollywood news in hindi

माता के मंदिर से वायरल हो रहे शिल्पा की फोटो-वीडियो

इस बीच, शिल्पा शेट्टी अपनी कुछ तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी यह तस्वीरें माता वैष्णो देवी मंदिर और जम्मू के कौल कंडोली मंदिर से जुड़ी हुई हैं। दरअसल शिल्पा बुधवार (15 सितंबर) को वैष्णो देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। यात्रा के दौरान शिल्पा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके आस-पास कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आए। शिल्पा वीडियो में घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं। उनके नजदीक सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ कुछ लोग भी मौजूद हैं। जहां कुछ लोग शिल्पा के साथ फोटो क्लिक करवाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी यात्रा में मदद करते हुए नजर आए।

इस दौरान शिल्पा और उनके साथ के लोगों ने ‘जय माता दी’ के नारे भी लगाए। कुछ तस्वीरों में शिल्पा माता के दरबार तक पदयात्रा करती भी दिखीं। इस दौरान शिल्पा ने प्रिंटेड ग्रीन एंड व्हाइट सूट पहनने के साथ मास्क लगा रखा था। शिल्पा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं वैष्णो देवी के दरबार में आकर काफी खुश हूं। माता के बुलाने के कारण ही मैं उन्हें प्रणाम करने वैष्णो देवी पहुंची हूं। एक फोटो में शिल्पा जम्मू के कौल कंडोली मंदिर में दर्शन कर रही हैं। शिल्पा ने नारंगी सूट पहना है और हाथ में माता की चुनरी है। शिल्पा ने गणेश चतुर्थी पर घर में गणेशजी की प्रतिमा भी स्थापित की थी।

Shilpa Shetty,raj kundra,aamir khan,kiran rao,shilpa raj,aamir kiran,shilpa vaishno devi,bollywood news in hindi

जुलाई में हो गया था आमिर-किरण का तलाक

दिग्गज एक्टर आमिर खान भले ही दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी यह कपल अक्सर एक साथ नजर आकर फैंस को खुशियां दे जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर व किरण अब अपने एक कॉमनफ्रेंड की शादी अटेंड करने पहुंचे। बताया जा रहा है उनके दोस्त ने दोनों को अलग-अलग निमंत्रण दिया था और माना जा रहा था कि दोनों अलग-अलग ही शादी अटेंड करेंगे, मगर जब दोनो साथ पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया।

दोनों ने साथ में पिक्चर्स भी क्लिक कराईं। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले वे लद्दाख में साथ डांस करते हुए दिखे थे। आमिर-किरण ने राव ने जुलाई की शुरुआत में अलग हो गए थे। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। इनकी शादी दिसंबर 2005 में हुई थी। आमिर ने साल 2002 में पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर