न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झल्लाईं शिल्पा बोलीं, मैं राज कुंद्रा हूं? शाहिद से फैन ने पूछा बीवी या बच्चे में से किसे संभालना ज्यादा मुश्किल, तो...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी केस में गंभीर आरोप लगे थे और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि करीब दो महीने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 5:21:04

झल्लाईं शिल्पा बोलीं, मैं राज कुंद्रा हूं? शाहिद से फैन ने पूछा बीवी या बच्चे में से किसे संभालना ज्यादा मुश्किल, तो...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी केस में गंभीर आरोप लगे थे और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद अब वे जमानत पर बाहर आ चुके हैं। इस दौरान शिल्पा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे करीब एक महीने तक लाइमलाइट से दूर रहीं। फिर किसी तरह अपने आपको संभालकर फिर से टीवी की दुनिया और सोशल मीडिया पर लौटीं।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में वे मीडियाकर्मियों पर बुरी तरह नाराज होती दिखाई दीं जब उनसे एक इवेंट में कुंद्रा को लेकर सवाल पूछ लिया गया। उन्होंने सवाल पूछने वालों की क्लास लगा दी। शिल्पा ने कुंद्रा से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा-'मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं? नहीं नहीं, मैं कौन हूं?'... 'मैं वाकई इस पर भरोसा करती हूं कि एक सेलेब्रिटी के तौर पर आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए ना कभी खुद को एक्सप्लेन नहीं करना चाहिए। ये मेरी जिंदगी की फिलॉसोफी रही है।’


शिल्पा ने शेयर किया योग करते हुए बच्चों का वीडियो, लिखा ये संदेश

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी हेल्दी लाइफस्टाइल को काफी अहमियत देती हैं। शिल्पा योग लवर हैं और अक्सर योग करते हुए अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब शिल्पा नए वीडियो में दोनों बच्चों को योग कराती हुई दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर बेटे वियान और बेटी समीशा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों बच्चे योग कर रहे हैं। वीडियो में शिल्पा की आवाज सुनाई दे रही है।

वियान बहन को ठीक तरह से योग करना बता रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो को खास कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें जल्दी ही उनकी अप्रोच एक हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ ढालनी चाहिए। इनमें बैलेंस डाइट एन्जॉय करने, फिट रहने और दिमाग और आत्मा पर कंट्रोल करना आना चाहिए। वियान के साथ मैंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है और अब उन्हें बहन को योग सिखाते हुए देख मुझे गर्व हो रहा है।


Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,raj kundra,shilpa children yoga,shahid kapoor,mira rajpoot,bollywood news in hindi

शाहिद कपूर ने ट्विटर पर रखा था सवाल-जवाब का सेशन

शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग, फिजीक और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। उनकी हाजिरजवाबी के किस्से तो और भी जोरदार होते हैं। हाल ही में शाहिद ने ट्विटर पर अपने चाहने वालों के लिए सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। इस सेशन में शाहिद ने कुछ ट्वीट्स के जवाब दिए। शाहिद को एक फैन ने पूछा कि बच्चे या बीवी, किसे संभालना ज्यादा मुश्किल है? शाहिद ने लिखा, ‘लगता है आपकी शादी नहीं हुई है अभी तक।’

उल्लेखनीय है कि शाहिद को पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चे मीशा व जैन के साथ बिताना काफी पसंद हैं। मीरा सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर करती रहती हैं। मीरा के साथ शादी से पहले शाहिद का नाम लंबे समय तक करीना कपूर से जुड़ा था। बाद में उनका ब्रेक अप हो गया था। करीना की शादी एक्टर सैफ अली खान से हुई है और उनके दो बच्चे तैमूर व जेह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका