न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्लिन के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का केस, विशाल ने इसलिए छोड़ा था इंडियन आइडल-12, विक्की कौशल...

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 7:35:57

शर्लिन के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का केस, विशाल ने इसलिए छोड़ा था इंडियन आइडल-12, विक्की कौशल...

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्लिन ने कुछ दिनों पहले जुहू थाने में कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात भी कही थी। इस पर कुंद्रा के वकील ने शर्लिन को चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्होंने झूठे आरोप वापस नहीं लिए तो मानहानि का केस किया जाएगा। शर्लिन ने शिकायत में कहा था कि उन्होंने कुंद्रा की कंपनी 'जेएल स्ट्रीम' के लिए 3 वीडियो शूट किए थे, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया। कुंद्रा लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाने के बाद उन्हें पैसे नहीं देते।

कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी भी दी। इससे पहले शिल्पा और कुंद्रा के वकील ने कहा था कि शर्लिन जो भी कह रही हैं, वो कानून के दायरे में होना चाहिए। उनके क्लाइंट के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बदनाम करने की साजिश है। शर्लिन के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के तहत केस दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्राच ने 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। वे 62 दिन बाद जमानत पर छूटे।

sherlyn chopra,vishal dadlani,vicky kaushal,Shilpa Shetty,raj kundra,sardar udham,indian idol-12,bollywood news in hindi

विशाल ददलानी ने कई हफ्तों तक निभाई थी जज की भूमिका

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन करीब 9 महीने चला था। इसमें गायक पवनदीप राजन विजेता रहे। इसमें शो की शुरुआत में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी व हिमेश रेशमिया और सिंगर नेहा कक्कड़ जज थीं। हालांकि कई हफ्तों तक जज की भूमिका निभाने के बाद विशाल व नेहा ने शो छोड़ दिया था, जबकि एक बार के लिए हिमेश भी गायब हो गए थे। प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने विशाल और सोनू कक्कड़ ने नेहा की जगह ली थी। कुछ समय गीतकार मनोज मुंतशिर भी आए थे। अब विशाल एक बार फिर से एक अन्य म्यूजिक रियलिटी शो सारेगामापा में बतौर जज नजर आ रहे हैं। यह शो 16 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इसमें दो अन्य जज हिमेश और गायक शंकर महादेवन हैं।

विशाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में इंडियन आइडल 12 से ब्रेक लेने पर बात की। विशाल ने कहा कि मैं कुछ महीनों के लिए दूर था, तो जाहिर है, उन्हें मेरी जगह एक नया जज लाना पड़ा। शो ने एक निश्चित पैटर्न स्थापित किया और यह आर्थिक रूप से संभव नहीं था या मुझे शो में वापस लाने पर कोई सेंस नही बनता। मैं एक महंगा जज हूं और इसलिए यह मुझे फिर से वापस लाने के लिए काम नहीं करता। उल्लेखनीय है कि मुंबई में कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिबंध लगाए जाने के बाद विशाल ने शो से ब्रेक लिया था और वे अपने माता-पिता के साथ ही रहे थे। जब शो की शूटिंग दमन शिफ्ट हुई तो विशाल ने इसे छोड़ दिया। वे अपने माता-पिता को लेकर चिंतित थे और मुंबई से दमन ट्रेवल नहीं करना चाहते थे।

sherlyn chopra,vishal dadlani,vicky kaushal,Shilpa Shetty,raj kundra,sardar udham,indian idol-12,bollywood news in hindi

विक्की कौशल ने फोटो शेयर कर दिखाई ‘चोट’

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों सरदार उधम फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। अब विक्की ने शूटिंग के दौरान की अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे जख्मी नजर आ रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की ने कितना समर्पण दिखाया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर कमर की फोटो शेयर की है जिसमें उनकी पीठ खून से लथपथ नजर आ रही है।

उनके शरीर पर घाव के और कोड़े पड़ने से बनी लकीर के कई सारे निशान हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “कट्स देट डिड नॉट मेक द कट। #SardarUdham @pgorshenin. उल्लेखनीय है कि फिल्म में जलियांवाला बाग नरसंहार के सीन को रिक्रिएट किया गया। विक्की ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके लिए जलियांवाला बाग सीन को शूट करना सबसे दर्दनाक था। तब उन्हें कभी-कभी नींद भी नहीं आती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर