न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख-आर्यन के साथ हैं शेखर सुमन सहित ये सितारे, अर्जुन कपूर को फिर आई मां की याद

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल आर्थर रोड जेल में है। कई सेलेब्रिटी बाप-बेटे के समर्थन में आकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 7:29:46

शाहरुख-आर्यन के साथ हैं शेखर सुमन सहित ये सितारे, अर्जुन कपूर को फिर आई मां की याद

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल आर्थर रोड जेल में है। कई सेलेब्रिटी बाप-बेटे के समर्थन में आकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। अब एक्टर शेखर सुमन ने भी बताया कि जब उनके बेटे की मौत हुई थी तब शाहरुख ने उनका हाल पूछा था। शेखर ने एक के बाद एक ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में शेखर ने लिखा, 'मेरा दिल शाहरुख और गौरी खान के साथ है। एक पिता होने के नाते मैं यह अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि वे इस वक्त किन हालातों से गुजर रहे हैं।

किसी माता-पिता के लिए इस तरह के कष्ट और मानसिक तनाव से गुजरना इतना आसान नहीं होता चाहे कुछ भी हो।'

दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मैंने जब अपने 11 साल के बड़े बेटे आयुष को खोया था तो शाहरुख एकमात्र एक्टर थे जो मुझसे पर्सनली मिलने आए थे। उस वक्त मैं फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहा था। उन्होंने मुझे गले से लगाया और मेरा हाल-चाल पूछा और शोक व्यक्त किया। ये सोचकर मुझे बेहद दुख हो रहा है कि एक पिता होते हुए इस वक्त वे किन परिस्थिति से गुजर रहे हैं।'

shekhar suman,shahrukh khan,arjun kapoor,mona kapoor,vishal dadlani,aaryan khan,bollywood news in hindi

विशाल ददलानी और राज बब्बर ने दी यह प्रतिक्रिया

संगीतकार विशाल ददलानी ने भी बड़ा बयान देकर शाहरुख के परिवान को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि एसआरके और उनकी फैमिली का इस्तेमाल स्मोकस्क्रीन के रूप में किया जा रहा है। अडानी बंदरगाह पर 3000 किलोग्राम तालिबानी-नशीली दवाओं की खेप मिलने और भाजपा नेता के बेटे द्वारा किसानों की हत्या का मामला भटकाने के लिए शाहरुख को टारगेट किया जा रहा है। अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने ट्विटर पर शाहरुख के प्रति एकजुटता जताई।

उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से शाहरुख को जानता हूं और कठिनाइयां उनका मनोबल नहीं तोड़ पाएंगी। मैं आश्वस्त हूं कि यौद्धा का बेटा निश्चित रूप से लड़ेगा और ऐसे में मैं युवा आर्यन को आशीर्वाद देता हूं। इससे पहले रितिक रोशन, जोया अख्तर, फराह खान, हंसल मेहता, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, जॉनी लीवर भी पहले शाहरुख के प्रति एकजुटता प्रकट कर चुके हैं।

अर्जुन ने फोटो शेयर कर मां के लिए लिखी यह बात

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब थे। वे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अर्जुन अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। अब एक बार फिर से अर्जुन ने मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। अर्जुन की इस पोस्ट में उनका मां के प्रति प्यार छलक रहा है। फोटो में अर्जुन मुस्कुरा जरूर रहे हैं लेकिन दिल का दर्द किसी से छुपा नहीं है। अर्जुन आसमान की तरफ देख रहे हैं।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को शेयर कर लिखा, 'मैं हमेशा ऊपर देखता हूं और मुस्कुराता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पास एक एंजल है जो मुझे देख रहा है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां प्लीज मेरी हमेशा ऐसे ही केयर करते रहना।' इस पोस्ट पर अर्जुन की बहन अंशुला ने भी कमेंट में हार्ट शेप ईमोजी बनाई है। अर्जुन जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। उनकी पिछली फिल्म भूत पुलिस थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर