न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शमिता को आंटी कहने से नाराज हैं उनकी मां और नेहा, अमाल-जैस्मिन का गाना रिलीज, देखें भारती-हर्ष का रोमांस!

कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन 2 अक्टूबर से शुरू हुआ। इसमें लड़ाई-झगड़े और हाई वोल्टेज ड्रामे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 7:26:50

शमिता को आंटी कहने से नाराज हैं उनकी मां और नेहा, अमाल-जैस्मिन का गाना रिलीज, देखें भारती-हर्ष का रोमांस!

कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन 2 अक्टूबर से शुरू हुआ। इसमें लड़ाई-झगड़े और हाई वोल्टेज ड्रामे की भी शुरुआत हो चुकी है। 'कितनी मोहब्बत है' के एक्टर करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें आंटी कह डाला। शमिता की एज शेमिंग फैंस की तरह उनकी जिगरी दोस्त नेहा भसीन को भी रास नहीं आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बात पर आपत्ति जताई है। नेहा ने लिखा, करण कुंद्रा बड़े हो जाओ और बिग बॉस में शमिता को टारगेट करना बंद करो।

तेजी से आगे बढ़ती महिला को आंटी कहना शेमिंग का निचला स्तर है जब आप खुद 37 साल के हो। शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने भी सलमान खान से ऐसी बातें शो में बंद करवाने की अपील की है। सुनंदा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'किस एंगल से शमिता आंटी नजर आती हैं करण कुंद्रा को? एज शेमिंग और फिजिकल अटैक बर्दाश्त नहीं।' उन्होंने सलमान को टैग करते हुए आगे लिखा, 'कुछ दंडात्मक उपायों के साथ ऐसी बातें करने वालों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा करण 37 के शमिता 42 की, तो वो आंटी कैसे हो गई?


अमाल-जैस्मीन का गाना प्यार एक तरफा रिलीज

सिंगर अमाल मलिक ने बुधवार को अपना गाना ‘प्यार एक तरफा’ रिलीज किया। अमाल के साथ म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस-14 कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन हैं। अमाल के किरदार को खुद उन्होंने ही आवाज दी है, जबकि जैस्मीन की प्लैबैक सिंगर श्रेया घोषाल हैं। गीतकार मनोज मुंतशिर के एक बेहतरीन भावपूर्ण गीत के साथ प्यार एक तरफा सभी फैंस के लिए पसंदीदा गीत होने जा रहा है। गाने की शुरुआत जैस्मीन द्वारा अमाल के बालों को सहलाते हुए एक पहाड़ी के ऊपर खड़े होने से होती है।

वे अमाल से पूछती हैं कि तुमने अपना क्या हाल कर लिया है। दर्शकों को जल्द ही एक अवार्ड शो में अमाल को सम्मानित किए जाने का एक फ्लैशबैक मिलता है, लेकिन वे परेशान दिखते हैं और बाहर भागते हैं क्योंकि फैन उन्हें सेल्फी के लिए परेशान करते हैं। वीडियो में जैस्मीन काफी प्यारी लग रही हैं, जबकि अमाल ने भी एक्टिंग में कमाल किया है। हाल ही में जैस्मिन और अमाल कलर्स के डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर गाने का प्रमोशन करने पहुंचे थे।


भारती ने डांस दीवाने 3 के सेट से शेयर की फोटो

कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। यह फैंस को खूब पसंद आ रही है और वे एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। भारती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो अपलोड की। इसमें भारती और हर्ष बड़ी ही प्यार भरी निगाहों से एक-दूसरे को देख रहे हैं। भारती ने रेड ड्रेस पहनी हुई है, जबकि हर्ष ने फ्लोरल प्रिंट का ब्लेजर पहना है। भारती ने कैप्शन में लिखा, 'एक इनिंग खत्म तो दूसरा मैच स्टार्ट होने को है, ये लड़का मुझे बहुत अच्छा लगता है।’

ये तस्वीर डांस दीवाने-3 के सेट पर ली गई है, जिसमें वे दोनों होस्ट हैं। भारत पिछले दिनों अपना वजन घटाने के कारण जबरदस्त बॉडी टांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चाओं में आई थीं। भारती ने 2017 में तीन साल छोटे हर्ष से शादी की थी। उन्होंने समंदर किनारे गोवा में सात फेरे लिए थे। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने हमसफर बनने का फैसला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका