न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख 10 दिन अस्पताल में करेंगे शूटिंग! ‘गोडसे’ फिल्म का पोस्टर रिलीज, रितिक-टाइगर को याद आई ‘वॉर’

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। करीब तीन दशक से उनकी स्टाइल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 7:04:35

शाहरुख 10 दिन अस्पताल में करेंगे शूटिंग! ‘गोडसे’ फिल्म का पोस्टर रिलीज, रितिक-टाइगर को याद आई ‘वॉर’

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। करीब तीन दशक से उनकी स्टाइल के दीवाने लोग उनकी अगली फिल्म के इंतजार में हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। शाहरुख की इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। कुछ समय पहले पुणे में एटली के एक्शन के सेट से शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं, जब उन्होंने वहां एक शूटिंग शेड्यूल शुरू किया था।

कहा जा रहा है कि शाहरुख और एटली 2 अक्टूबर से दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में 10 दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयार हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुणे और गोरेगांव में फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद शाहरुख कुम्बाला हिल के बीडी पेटिट पारसी अस्पताल में शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके बाद शाहरुख जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ 'पठान' की शूटिंग के लिए स्पेन जाएंगे। एटली की फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी दिखाई देंगे।

shahrukh khan,godse movie,war movie,atlee,Hrithik Roshan,tiger shroff,bollywood news in hindi

राज शांडिल्य ने गांधी जयंती पर की गोडसे फिल्म की घोषणा

ड्रीम गर्ल फिल्म के जरिये सुर्खियां बटोरने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज शांडिल्य ने आज शनिवार को गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर नाथूराम गोडसे पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। राज ने एशियानेटन्यूज से कहा कि जो किसी ने नहीं दिखाया, वो हम दिखाएंगे। फिल्म जनवरी से शूट पर जाएगी। राज फिलहाल नुसरत भरुचा की फिल्म जनहित में जारी शूट कर रहे हैं।

राज ने फेसबुक पर लिखा कि अब तक की सबसे घातक जन्मदिन की शुभकामनाएं! ऐसी कहानी देखने के लिए तैयार हो जाओ जो पहले बताने की हिम्मत नहीं हुई! इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा-गांधी जी के जन्मदिन पर, आज दोपहर ढाई बजे केक cutting करते हैं...आप मैं और 'गोडसे’। फिल्म के पहले प्रमोशनल पोस्टर से ही विवाद खड़ा होने की आशंका है। इसमें लिखा गया-जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 'बापू'...आपका नाथूराम गोडसे।

shahrukh khan,godse movie,war movie,atlee,Hrithik Roshan,tiger shroff,bollywood news in hindi

एक्शन से भरपूर सफल फिल्म वॉर के दो साल हुए पूरे

एक्टर रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस वाणी कपूर ने आज शनिवार (2 अक्टूबर) को अपनी एक्शन फिल्म “वॉर” की दूसरी सालगिरह मनाई। यह फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से थी जिसने दुनियाभर में 475 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थे और यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी। इसमें खालिद (टाइगर) नामक एक भारतीय सैनिक की कहानी दिखाई गई थी, जिसे नियंत्रण से बाहर हो चुके एक वरिष्ठ एजेंट कबीर (रितिक) को खत्म करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

रितिक ने फिल्म को याद करते हुए ट्वीट किया, “सेट की हर चीज की याद आ रही है-साथ में काम करना, सहयोग करना। वॉर के दो साल।” टाइगर ने कहा कि वॉर में काम करना बेहतरीन अनुभव था क्योंकि उन्हें रितिक के साथ काम करने का मौका मिला। वाणी ने ट्वीट किया, “दो साल, दो टीमें। एक अविश्वसनीय वॉर फिल्म।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर