न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जूही ने सुनाया शाहरुख का किस्सा, आमिर के साथ डिनर के दौरान भावुक हुए नागार्जुन, जानें-‘अंतिम’ का अपडेट

नब्बे के दशक में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी जबरदस्त हिट रही। दोनों राजू बन गया जेंटलमैन, डर, राम जाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 1:43:23

जूही ने सुनाया शाहरुख का किस्सा, आमिर के साथ डिनर के दौरान भावुक हुए नागार्जुन, जानें-‘अंतिम’ का अपडेट

नब्बे के दशक में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी जबरदस्त हिट रही। दोनों राजू बन गया जेंटलमैन, डर, राम जाने, डुप्लीकेट, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और यस बॉस जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। उनकी लव कैमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई। वे साथ-साथ काम करते-करते बिजनेस पार्टनर भी बन गए। अब जूही ने शाहरुख को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो के दौरान जूही ने बताया कि जब भी हमारे घर पार्टी होती है, हम शाहरुख को जरूर आमंत्रित करते हैं।

मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है और वे हमारे स्पोर्ट्स टीम के पार्टनर भी हैं तो हम हमेशा उन्हें बुलाते रहते हैं। एक पार्टी में मैने उन्हें बुलाया था और सभी उनसे मिलने के लिए उत्साहित थे। खासकर मेरा स्टाफ उनके साथ फोटो लेना चाहता था। मैंने उन्हें 11 बजे आने के लिए बोला था लेकिन उन्होंने कहा कि वे थोड़ा सा लेट हो जाएंगे। शाहरुख रात 2:30 बजे आए। तब तक मेरा स्टाफ चला गया था और मैं सो चुकी थी। यहां तक कि खाना भी खत्म हो चुका था। कोरियोग्राफर फराह खान ने भी शाहरुख की लेट-लतीफी पर खिंचाई की।

sharukh khan,juhi chawla,aamir khan,Salman Khan,shahrukh juhi,nagarjuna,antim the final truth movie,bollywood news in hindi

लव स्टोरी मूवी को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे आमिर

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में मशहूर एक्टर आमिर खान इन दोनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही वे साउथ इंडियन मूवी 'लव स्टोरी' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे। इसमें सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। आमिर ने इवेंट के बाद नागार्जुन और उनके परिवार के साथ डिनर किया। इस दौरान नागार्जुन बेहद भावुक दिखे। दरअसल चैतन्य 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। डिनर के दौरान नागार्जुन को फिल्म में उनके कैरेक्टर के नाम के बारे में जानकारी मिली। चैतन्य इसमें 'बाला राजू' की भूमिका निभा रहे हैं। नागार्जुन के पिता अक्किोनेनी नागेश्वर राव ने एक फिल्म में 70 साल पहले काम किया था, जिसमें उनका नाम भी 'बाला राजू' था। यह नाम सुनकर नागार्जुन इमोशनल हो गए और वे पिता की यादों में खो गए।

sharukh khan,juhi chawla,aamir khan,Salman Khan,shahrukh juhi,nagarjuna,antim the final truth movie,bollywood news in hindi

अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है सलमान की ‘अंतिम’

सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का पहला पोस्टर और पहला गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। गाने में सलमान और उनके बहनोई आयुष शर्मा एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे थे। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को अगले महीने रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने बताया कि यदि महाराष्ट्र में थिएटर अक्टूबर तक खुलते हैं, तो वे इसे दीपावली पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स और वितरकों ने शिवसेना के प्रमुख संजय रावत से थिएटर्स खोलने की गुहार लगाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर