न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक पिता ने दिखाई चिंता, तो दूसरे ने बढ़ाया हौसला! पढ़ें समीरा रेड्डी और शहनाज गिल से जुड़ी ये खबरें

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने मुसाफिर, टैक्सी नंबर 9211 और रेस जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2014 में उन्होंने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 2:22:23

एक पिता ने दिखाई चिंता, तो दूसरे ने बढ़ाया हौसला! पढ़ें समीरा रेड्डी और शहनाज गिल से जुड़ी ये खबरें

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने मुसाफिर, टैक्सी नंबर 9211 और रेस जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2014 में उन्होंने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली थी। उनके एक बेटा हंस व बेटी नायरा हैं। वे काफी समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखीं। हालांकि अन्य सेलिब्रिटीज की जैसे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। समीरा फिटनेस को लेकर अपने अनुभव भी बांटती हैं। बीते दिनों समीरा ने कुछ फोटो शेयर की और बताया कि उनके सफेद बालों को लेकर उनके पिता आखिर क्यों चिंतित हैं।

फोटो में समीरा के सफेद बाल दिख रहे हैं। समीरा ने लिखा कि मेरे पिता ने मुझसे पूछा कि आखिर मैं सफेद बाल छिपा क्यों नहीं रही हूं। उन्हें चिंता थी कि लोग मुझे जज करेंगे। मैंने कहा कि क्या फर्क पड़ता है। क्या इससे मुझे बूढ़ा, कम खूबसूरत और कम आकर्षक समझा जाएगा? मैं इस बारे में अब परेशान नहीं हूं जैसे पहले हुआ करती थी और यही फ्री होने की खूबी है।

sameera reddy,sameera reddy father,sameera grey hair,shehnaaz gill,siddharth shukla,shehnaaz father,bollywood news in hindi

समीरा हर दो सप्ताह बाद बाल कलर करती थीं ताकि…

मैं बाल हर दो सप्ताह बाद कलर करती थी ताकि किसी को एक भी सफेद बाल नहीं दिखे। आज मैं अपने फैसले खुद लेती हूं कि मुझे कलर करना है या नहीं। पिताजी ने मुझसे पूछा कि आखिर मैं बातचीत का मुद्दा ही क्यों बदल रही हूं तो मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकती? मुझे पता है कि मैं अकेली नहीं हूं। बदलाव और स्वीकार्यता तभी आती है जब पुरानी सोच के तरीकों को तोड़ा जाता है, जब हमें एक-दूसरे को वैसे ही बने रहने दिया जाता है।

जब आत्मविश्वास अपना रास्ता खोज लेता है और उसे किसी मास्क या कवर के पीछे नहीं छिपना पड़ता। मेरे पिता को समझ आ गया। मैं एक पिता के तौर पर उनकी चिंता समझ सकती हूं। हर दिन हम आगे बढ़ना सीखते हैं और हमें शांति मिलती है। और यह वही छोटे कदम हैं जो हमें एक बड़ी जगह पर लेकर जाते हैं।

sameera reddy,sameera reddy father,sameera grey hair,shehnaaz gill,siddharth shukla,shehnaaz father,bollywood news in hindi

शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बनवाया हाथों पर टैटू…

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ के यूं चले जाने से उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल टूट गई हैं। वे सदमे में हैं। मीडिया से बात करते हुए शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने भी कहा था कि वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है, न ही किसी से बात करना चाह रही है। अब संतोख ने शहनाज को खुश करने के लिए अपनी बांहों पर उसके नाम का टैटू बनवाया है। यह टैटू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टैटू पूरी तरह से हौसला बढ़ाने वाला लग रहा है।

टैटू में प्रार्थना की पोजीशन में हाथ बना है, साथ ही एक गुलाब भी मौजूद है जिसके बीच में शहनाज का नाम लिखा हुआ है। संतोख के इस टैटू वाले वीडियो को शहनाज के एक फैन पेज की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया था कि उन्होंने वास्तव में एक टैटू बनवाया है? यह उनका प्यार है, कृपया इसे अब उसे जज न करें ????? #ShehnaazGill #Shehnaazians.

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर