न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये आरोप लगे तो छलका सामंथा का दर्द, बेटी को भी नहीं था विक्रम की शादी का पता, इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा और उनके स्टार पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 8:02:39

ये आरोप लगे तो छलका सामंथा का दर्द, बेटी को भी नहीं था विक्रम की शादी का पता, इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा और उनके स्टार पति नागा चैतन्य अक्किनेनी की शादी टूट गई है। दोनों ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर इस बात की पुष्टि की थी। सेपरेशन के अनाउंसमेंट के बाद अब सामंथा ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर इस मुश्किल वक्त में फैंस को साथ देने के लिए थैंक्स बोला है। साथ ही उन पर उछाले गए कीचड़ पर भी करारा जवाब दिया। सामंथा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे पर्सनल क्राइसिस में आपके इमोशनल इंवेस्टमेंट ने मुझे अभिभूत कर दिया है।

आपकी गहरी सहानुभूति, चिंता के लिए शुक्रिया जिससे मुझे गलत अफवाहों और खबरों के विरुद्ध खड़े रहने का साहस दिया। वे कहते हैं कि मेरे कई अफेयर हैं, मैं बच्चे नहीं चाहती, मैं मौकापरस्त हूं और अब ये कहा जा रहा है कि मेरे कई अबोर्शन हुए हैं। तलाक अपने आपमें एक बेहद दर्दनाक प्रोसेस है। मुझे अकेले इससे उबरने का वक्त दो। मुझ पर पर्सनली ऐसा अटैक बेहद कठोर है लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं किसी चीज या किसी को मुझे तोड़ने नहीं दूंगी। सामंथा-चैतन्य की शादी 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में धूमधाम से हुई थी।

विक्रम भट्ट ने पिछले साल ही गुपचुप कर ली थी श्वेतांबरी के साथ शादी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने पिछले साल सितंबर में श्वेतांबरी सोनी के साथ गुपचुप शादी की। 52 साल के विक्रम ने हाल ही यह खुलासा किया है। विक्रम की बेटी कृष्णा भट्ट को भी उनकी शादी के बारे में कुछ पता नहीं था। कृष्णा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में यह बात बताई। कृष्णा की मां और विक्रम का तलाक 25 साल पहले हो गया था। कृष्णा ने बताया कि मुझे पापा की शादी के बारे में काफी बाद में पता चला था।

उन्होंने अचानक ही इस बात का खुलासा मेरे सामने किया था। उन्हें लगा होगा कि मैं छोटी बच्ची हूं, जो इस न्यूज का सामना नहीं कर पाएगी। मुझे लगता है कि मां-बाप के लिए बच्चे कभी भी बड़े नहीं होते हैं। मुझे माता-पिता के साथ नहीं रहने की आदत हो गई है। मैं बड़ी हुई और जैसे-जैसे मैंने भावनात्मक चीजों को समझना शुरू किया, मैंने यह एहसास किया कि हर किसी के पास एक ही जिंदगी है और वह वही करना चाहते हैं जो उन्हें खुश करता है।

कॉल माई एजेंट : बॉलीवुड सीरीज 29 अक्टूबर को होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स पर ‘कॉल माई एजेंट : बॉलीवुड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज फ्रेंच की फेमस सीरीज का हिन्दी अडैप्टेशन है। अहाना कुमरा, आयुष मेहरा, रजत कपूर और सोनी राजदान हिंदी एजेंटों के लीड रोल्स में हैं। कैमियो के तौर पर फराह खान, अली फजल, ऋचा चड्ढा, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा और कई एक्टर्स नजर आते हैं।

सीरीज चार समझदार, स्ट्रीट स्मार्ट टैलेंट एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फाउंडर की अचानक मौत के बाद एजेंसी को बंद होने से बचाने के लिए मैनेजमेंट करते हैं। शुक्रवार को पोस्टर के साथ ये घोषणा की गई कि सीरीज नेटफ्लिक्स पर 29 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। शाद अली के डायरेक्शन मे बनी इस फिल्म का कंस्ट्रक्शन अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनिजय एशिया के साथ मिलकर किया है। इस सीरीज की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर