न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-कितनी बदल गईं रेमो की पत्नी लिजेल, मालदीव में बॉयफ्रेंड संग अविका, सलमान से दोस्ती पर बोलीं संगीता

मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 8:53:02

देखें-कितनी बदल गईं रेमो की पत्नी लिजेल, मालदीव में बॉयफ्रेंड संग अविका, सलमान से दोस्ती पर बोलीं संगीता

मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शेयर की गई फोटो को देख लोग सोच में पड़ गए। इसमें लिजेल की पुराना और ताजा लुक दिखाया गया है। कह सकते हैं कि दोनों फोटो में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है। रेमो ने लिजेल के ट्रांसफॉर्मेशन का फोटो शेयर कर कहा-तुम पर गर्व है। इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस फोटो में देख सकते हैं कि एक ओर लिजेल का वजन काफी बढ़ा हुआ है तो दूसरी ओर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वे पूरी तरह से फिट नजर आ रही हैं।

रेमो ने लिजेल की मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा कि यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन सबसे बड़ी लड़ाई खुद से होती है। मैंने लिजेल को उस लड़ाई को लड़ते हुए देखा है। मैंने अपनी पत्नी को असंभव को संभव करते हुए देखा है। मैं हमेशा कहता था कि आपको खुद के माइंड को इतना स्ट्रांग कर लेना है कि आप कोई भी काम कर सकें। फोटो देखने के बाद वरुण धवन ने लिखा- Wow lizzzz... आमिर अली ने लिखा-बहुत शानदार Lizz...बहुत नाज है तुम पर।

डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं अविका और मिलिंद

कलर्स टीवी के शो 'बालिका वधू' से मशहूर हुईं आनंदी यानी एक्ट्रेस अविका गोर पिछले काफी समय से लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अविका इन दिनों बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। अब अविका ने कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। अविका ने स्विमसूट में फोटो शेयर की है। समंदर में अविका ओरेंज स्विमसूट में मस्ती करती दिख रही हैं।

अविका ने कई शानदार पोज दिए। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तेरा होने लगा हूं' गाना भी सुनाई दे रहा है। वीडियो से पहले अविका ने कुछ फोटो पोस्ट की। अविका ने कैप्शन में लिखा ‘सन किस्ड'... अविका ने ब्लू स्विमसूट पहना है। अविका के खुले बाल और किलर एक्सप्रेशन लुक में चार चांद लगा रहे हैं। अविका डेढ़ साल से मिलिंद को डेट कर रही हैं। अविका ने सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया था। मिलिंद टीवी रियलिटी शो रोडीज में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं।

remo d souza,avika gor,sangeeta bijlani,lizell,remo lizell,balika vadhu,Salman Khan,bollywood news in hindi

संगीता ने कहा, दोस्ती की है... निभानी तो पड़ेगी

संगीता बिजलानी अभिनेता सलमान खान के साथ करीब 10 साल तक रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थीं। वे शादी भी करने वाले थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बदलीं कि ऐसा नहीं हो सका। हालांकि यह दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। अब संगीता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।

संगीता से पूछा गया कि क्या सलमान के साथ उनकी दोस्ती जारी है, तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि जिन लोगों को आप हमेशा से जानते हैं उनके दोस्त बने रहें। दोस्ती की है... निभानी तो पड़ेगी। संगीता ने खुलासा किया कि वे सलमान के साथ एक्ट्रेस मिनाक्षी शेषाद्रि की भी अच्छी दोस्त हैं और उनके संपर्क में भी हैं। संगीता ने साल 1980 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी। हालांकि कुल साल बाद उनका तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर