न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने यूं दी रेखा को बर्थडे की बधाई, सिद्धार्थ के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा बोलीं कियारा आडवाणी

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का आज रविवार (10 अक्टूबर) को 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर रेखा को उनके फैंस के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी बधाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 5:30:58

कंगना ने यूं दी रेखा को बर्थडे की बधाई, सिद्धार्थ के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा बोलीं कियारा आडवाणी

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का आज रविवार (10 अक्टूबर) को 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर रेखा को उनके फैंस के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के साथ वाली यादगार तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें अपनी 'गॉडमदर' बताया है। रेखा नारंगी रेशम की साड़ी तथा कंगना भी स्टाइलिश साड़ी में दिखाई दे रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरी गॉडमदर रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं... अनुग्रह, शान और सुंदरता का प्रतीक।" रिपोर्ट के मुताबिक ये थ्रोबैक फोटो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन की है।

आपको बता दें कि रेखा भी कंगना को बहुत प्यार करती हैं। मराठी तारका अवॉर्ड्स के दौरान रेखा ने कहा था कि अगर उनकी बेटी होती तो वह कंगना जैसी होती। कंगना ने कार्यक्रम में रेखा को एक विशेष पुरस्कार भी दिया था। शबाना आजमी, राकेश रोशन, यशराज फिल्म ने भी रेखा को बधाई दी है। रेखा ने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इंति गुट्टू (1958) में बाल एक्ट्रेस के रूप में की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1970 में आई सावन भादो है। इसमें उनके हीरो नवीन निश्चल थे। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोड़ियों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।

rekha,kangana ranaut,kiara advani,sidharth malhotra,rekha birthday,bollywood news in hindi

दोस्तों को हमेशा दिल के करीब रखती हैं कियारा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फिल्म 'शेरशाह' में खूब पसंद की गई। तब से ही उनके अफेयर की खबरें चल रही हैं। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ ने कियारा के साथ रिश्ते पर बात की थी, तो अब कियारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातचीत की है। कियारा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं वास्तव में अपने दोस्तों को उंगलियों पर गिन सकती हूं। अगर मैं किसी के साथ दोस्त हूं, तो मैं बहुत वफादार दोस्त हूं। मैं सभी दोस्तों को अहमियत देती हूं चाहे वह सिड हो या कोई और।

चाहे वो दोस्त इंडस्ट्री से हों या फिर बाहर का कोई दोस्त। मैं दोस्तों को हमेशा दिल के करीब रखती हूं और मैं उनके लिए समय निकालती हूं और मुझे ऐसा करना अच्छा भी लगता है। मुझे लगता है कि मै लकी रही हूं कि मुझे हर को-एक्टर का साथ मिला है, जिसके साथ भी मैंने काम किया है। मै उन सभी को अपना दोस्त कह सकती हूं। चाहें वह विक्की कौशल हो या फिर वरुण धवन। जब मैं दोस्तों से लंबे समय तक बात नहीं कर पाती हूं, तब भी हम कभी कॉन्टैक्ट नहीं खोते हैं।

rekha,kangana ranaut,kiara advani,sidharth malhotra,rekha birthday,bollywood news in hindi

कियारा ने हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह के लिए कही यह बात

कियारा आडवाणी ने हमशक्ल डेंटिस्ट ऐश्वर्या सिंह के बारे में बात की, जिनकी एक्ट्रेस की कई फिल्मों से रीक्रिएटेड लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी फिल्म शेरशाह के किरदार डिंपल को लेकर ऐश्वर्या ने एक रील वीडियो बनाया था जिसे 7 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। हालांकि कियारा ने साफ तौर पर कहा कि ऐश्वर्या के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'डोपेलगैंगर' शब्द को वे पसंद नहीं करती हैं। डोपेलगैंगर का मतलब ट्रू कॉपी या डिट्टो होता है।

कियारा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि मैंने ऐश्वर्या का डिंपल वाला लुक देखा जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिस तरह से उन्होंने इस लुक को रिक्रिएट किया, उसके साथ उन्होंने वाकई बहुत अच्छा काम किया। मुझे पता है कि वह जो कर रही है वह चापलूसी कर रही हैं, लेकिन मेरे लिए दिलचस्प बात यह है कि वह रीयल लाइफ में एक डॉक्टर हैं। मुझे भी पहले कहा गया था कि मैं किसी की तरह दिखती हूं और यह बहुत अच्छा है, लेकिन आखिर में आपको वह व्यक्ति बनना होगा जो आप वास्तव में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर