न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पुष्पा’ से रश्मिका का फर्स्ट लुक Out, रोहनप्रीत का पहला सोलो सोंग रिलीज, शिल्पा के नए मोबाइल पर सवाल

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वे जल्द ही 'पुष्पा' फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 2:12:12

‘पुष्पा’ से रश्मिका का फर्स्ट लुक Out, रोहनप्रीत का पहला सोलो सोंग रिलीज, शिल्पा के नए मोबाइल पर सवाल

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वे जल्द ही 'पुष्पा' फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। फिल्म से रश्मिका का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसके बाद इसे लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। पोस्टर में रश्मिका जमीन पर बैठी हुई हैं और खुद को सजाने की तैयारी कर रही हैं। गजरे के फूल रखे हैं और वे ईयर रिंग पहन रही हैं। 'पुष्पा' में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है।

‘पुष्पा' आंध्रप्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठ-गांठ की कहानी दिखाती है। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिंदी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी। इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी 'पुष्पा' इस साल क्रिसमस पर तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में रिलीज की जा रही है। रश्मिका बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही है। उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनूं’ और अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' में काम करने का मौका मिलेगा।

rashmika mandana,rohanpreet singh,Shilpa Shetty,neha kakkar,pushpa movie,bollywood news in hindi

नेहा कक्कड़ ने किया है रोहनप्रीत-जैस्मिन के इस गाने का डायरेक्शन

रोहनप्रीत सिंह और जैस्मिन भसीन का नया गाना 'पीने लगे हो’ रिलीज हो गया है। मेलोडी क्वीन नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के इस गाने के लिए निर्देशक की भूमिका में नजर आईं। इस म्यूजिक वीडियो में रोहनप्रीत और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं। देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अंशुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत इस गाने को रजत नागपाल ने कंपोज किया है और किरत गिल ने लिखा है।

रोहनप्रीत ने कहा कि मैं फैंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अब तक मेरे और नेहा द्वारा गाए गए गानों पर असीम प्रेम बरसाया है। 'पीने लगे हो’ गाना मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला सोलो सॉन्ग है साथ ही नेहा इस गाने से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं। मैं यही दुआ करता हूं कि हमारे द्वारा किए गए हर पहले कार्य को हमेशा की तरह असीम प्रेम मिले। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

rashmika mandana,rohanpreet singh,Shilpa Shetty,neha kakkar,pushpa movie,bollywood news in hindi

शिल्पा ने नए मोबाइल के साथ शेयर किया वीडियो व फोटो

पिछले दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने बाद जेल से जमानत मिल गई। इससे शिल्पा को राहत की सांस मिली है। हमेशा फैंस से जुड़े रहना पसंद करने वाली शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो व वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने नए फोन के साथ इठलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मोबाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं। शिल्पा के हाथ में आईफोन 13 का एक बॉक्स है, जिसे वे खोलती हुई नजर आ रही हैं।

इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे आईफोन 13 से बहुत इम्प्रेस्ड हूं। यह सच में आपके फिंगरटिप पर सिनेमेटिक एक्सपीरियंस है।’ हालांकि कई यूजर्स से शिल्पा की यह खुशी देखी नहीं गई और उन्होंने इसके लिए उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने पूछा,“क्या ये राज कुंद्रा की कमाई से लिया है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है जेल से आने के बाद राज कुंद्रा का पहला गिफ्ट है।’' एक अन्य यूजर ने लिखा, “दो नंबर की कमाई के पैसे।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर