न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका ने रणवीर को दिए टिप्स, पंत को बर्थडे विश कर उर्वशी हुईं ट्रोल, काजोल-रेवती ने मिलाए हाथ!

फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी आकर्षण का केंद्र है। फैंस भी इन दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 1:19:49

दीपिका ने रणवीर को दिए टिप्स, पंत को बर्थडे विश कर उर्वशी हुईं ट्रोल, काजोल-रेवती ने मिलाए हाथ!

फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी आकर्षण का केंद्र है। फैंस भी इन दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अब रणवीर ने खुलासा किया है कि कैसे दीपिका उनके काम में भी मदद करती हैं। रणवीर जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। वे क्विज शो 'द बिग पिक्चर' लेकर आ रहे हैं, जो 16 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर आएगा। शो के लॉन्चिंग प्रोग्राम के दौरान एक सवाल के जवाब में रणवीर ने कहा कि दीपिका के पास हमेशा मेरे लिए आलोचना होती है, जिसे मैं सकारात्मकता के साथ लेता हूं। मैंने उन्हें अपने मॉक सेशन दिखाए थे। उन्होंने मुझे कुछ टिप्स दिए और अच्छे पॉइंट्स उठाए।

मैंने उन बातों को नोट किया और उन पर काम कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे पास एक चतुर पत्नी है, जो आलोचना से मेरे काम को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। हम एक-दूसरे के काम को लेकर विचार-विमर्श करते रहते हैं। मैं खुश हूं कि मुझे आर्ट्स के बारे में, परफॉरमेंस के बारे में और इन सभी (द बिग पिक्चर के विजुअल की तरफ इशारा करते हुए) के बारे में मालूम है। अगर मेरा शो अच्छा चला और उसने टीआरपी चार्ट में जगह बनाई तो मैं पनवेल में फार्म हाउस खरीदना पसंद करूंगा।

ranveer singh,deepika padukone,urvashi rautela,rishabh pant,kajol,revathi,bollywood news in hindi

तीन साल पहले पंत-उर्वशी के अफेयर की खबरें आई थीं सामने

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) गॉर्जियस लुक और महंगे आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि अब वे विकेटकीपर ऋषभ पंत को जन्मदिन की बधाई देने पर चर्चा बटोर रही हैं। उर्वशी ने ऋषभ को विश किया तो वे ट्रोल हो गईं। दरअसल 4 अक्टूबर को पंत 24 साल के हो गए। उर्वशी ने एक दिन बाद ट्विटर पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'। इससे फैंस को पंत व उर्वशी के अफेयर की याद आ गई। फैंस ने उर्वशी को पंत से दूर रहने की हिदायत दी।

एक यूजर ने लिखा कि, “पंत भईया ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है इसलिए उन्होंने ट्विटर पर विश किया। मॉडर्न प्रोब्लम्स के लिए मॉडर्न सोल्यूशन चाहिए।

दूसरे ने लिखा, "प्लीज हमारे लड़के को वर्ल्ड कप से पहले डिस्टर्ब मत करो।" उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले खबरें थी कि पंत व उर्वशी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। उर्वशी ने पिछले दिनों बताया था कि उन्हें यूएई का गोल्डन वीजा मिल गया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत फिलहाल यूएई में आईपीएल-14 खेल रहे हैं और इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में वहीं पर अपना जौहर दिखाना है।

ranveer singh,deepika padukone,urvashi rautela,rishabh pant,kajol,revathi,bollywood news in hindi

द लास्ट हुर्रे फिल्म में एक्टिंग करेंगी काजोल, निर्देशक हैं रेवती

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल और साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस रेवती के फैंस के लिए खुशखबरी। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम को लेकर समर्पित हैं और अब वे 'द लास्ट हुर्रे' फिल्म में अपना जादू चलाएंगी। फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही हैं, जबकि सेंट्रल कैरेक्टर का रोल काजोल प्ले करेंगी। एक सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित फिल्म एक आदर्श मां सुजाता के इर्द-गिर्द चलती है, जिसने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का मुस्कुराते हुए सामना किया। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।

काजोल ने कहा कि जब मैंने कहानी सुनी तो मैं तुरंत जुड़ गई और मुझे लगा कि सुजाता की यात्रा अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक थी। मुझे लगता है कि यह एक सुंदर यात्रा है और इस योग्य है कि सबके साथ शेयर किया जाए। रेवती बोलीं कि जब प्रोड्यूसर सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाह और मैं इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे तो काजोल पहली एक्ट्रेस थीं जो हमारे दिमाग में आईं। उनकी कोमल लेकिन ऊर्जावान आंखें और उनकी खूबसूरत मुस्कान आपको विश्वास दिलाएगी कि कुछ भी संभव है और ठीक इसी तरह सुजाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर