न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटे कपड़ों ने किया रंजीत का करियर खत्म! इन 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट तय, जानें-‘लाल सिंह चड्ढा’...

हिंदी फिल्मों की दुनिया में एक समय था जब खलनायकों का खास स्थान रहता था। कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्हें विलेन के किरदार की वजह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 8:45:06

छोटे कपड़ों ने किया रंजीत का करियर खत्म! इन 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट तय, जानें-‘लाल सिंह चड्ढा’...

हिंदी फिल्मों की दुनिया में एक समय था जब खलनायकों का खास स्थान रहता था। कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्हें विलेन के किरदार की वजह से ही याद किया जाता है। 70-80 के दशक में एक एक्टर ने विलेन के रूप में खूब सुर्खियां बटोरीं। यहां हम बात कर रहे हैं हैंडसम और डेशिंग पर्सनलिटी वाले एक्टर रंजीत की। बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है कि कोई भी कलाकार एक छवि के साथ बांध दिया जाता है और रंजीत भी इनमें अपवाद नहीं रहे। यूं तो पूरे करियर के दौरान रंजीत ने विविध प्रकार की भूमिकाएं अभिनीत की, लेकिन उन्हें फिल्मों में रेप स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान मिली। रंजीत ने हाल ही में टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में करियर के खत्म होने का ठीकरा एक्ट्रेसेज के छोटे कपड़ों पर फोड़ा।

रंजीत ने कहा पुराने दिनों की बात करें तो तब वल्गर नहीं लगता था। वो चीजें अभी जैसी नहीं थीं। यहां कोई लवमेकिंग सीन नहीं रहे। वे ब्लू फिल्म ही क्यों नहीं बना लेते? उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लड़कियों ने इतने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए कि खींचने को कुछ बचा ही नहीं। रंजीत ने कहा कि मैंने कई फिल्मों में रेपिस्ट का किरदार निभाया है, लेकिन मेरी सह-कलाकार मेरे साथ काफी सहज महसूस करती थीं। अगर किसी फिल्म में रेप सीन होता तो वे अभिनेत्रियां प्रोड्यूसर-डायरेक्टर से मुझे ही साइन करने के लिए कहती थीं। वे मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाने लगी थीं।

ranjeet,villain ranjeet,yashraj films,banty and bubly 2,release date,laal singh chaddha,83 movie,bollywood news in hindi

यशराज की 4 फिल्मों में से सबसे पहले 19 नवंबर को...

महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमाघरों को खोलने का ऐलान कर दिया है। इस सूचना से फैंस के साथ फिल्ममेकर्स में भी खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने राहत की सांस ली। इसी क्रम में आज प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी मच अवेटेड चार मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीखों की घोषणा कर दी। ‘बंटी और बबली 2’ को सबसे पहले इसी साल 19 नवंबर को थिएटर्स में उतारा जाएगा। इसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी हैं। इसके डायरेक्टर वरुण शर्मा हैं। यह 2005 में आई फिल्म का सीक्वल है।

इसके बाद 21 जनवरी 2022 को ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होगी। अक्षय कुमार 11वीं सदी के शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं। इस फिल्म से 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर करियर की शुरुआत कर रही हैं। संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में हैं। दिव्यांग ठाकुर निर्देशित रणवीर सिंह अभिनीत ‘जयेशभाई जोरदार’ 25 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें शालिनी पांडे भी हैं। सबसे आखिर में 18 मार्च को रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ आएगी। करण मल्होत्रा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं।

ranjeet,villain ranjeet,yashraj films,banty and bubly 2,release date,laal singh chaddha,83 movie,bollywood news in hindi

अब रणवीर सिंह की ‘83’ से नहीं टकराएगी ‘लाल सिंह चड्ढा’

एक्टर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट बदल गई है। इसे अब क्रिसमस के बजाय फरवरी में रिलीज किया जाएगा। हालांकि इससे रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ को फायदा होगा, जिसे दर्शकों के लिए दिसंबर में लाया जा रहा है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई टॉम हंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को बताया कि अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म अब अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान प्रोडकशन्स एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं। इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हम वैश्विक महामारी की वजह से देरी का सामना कर रहे हैं, लिहाजा हम अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस क्रिसमस पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। हम ‘लाल सिंह चड्ढा’ को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज करेंगे। दूसरी ओर ‘83’ में कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर ने ट्वीट किया, “ ‘83’ को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा।” यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होनी थी। इसके बाद निर्माताओं ने चार जून 2021 की तारीख तय की। दोनों बार कोरोना के चलते फिल्म को टालना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर