न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रानी ने खत्म किया इस फिल्म का पहला शेड्यूल, OTT पर स्ट्रीम होगी विद्युत की ‘सनक’, पलक तिवारी...

मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी 3 साल के लंबे अंतराल के बाद ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 2:43:38

रानी ने खत्म किया इस फिल्म का पहला शेड्यूल, OTT पर स्ट्रीम होगी विद्युत की ‘सनक’, पलक तिवारी...

मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी 3 साल के लंबे अंतराल के बाद ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई ‘मर्दानी 2’ में देखा गया था। रानी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है। मंगलवार को एम्मे एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ग्रुप फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। फोटो में रानी फिल्म की पूरी टीम के साथ दिख रही हैं और केक काटने के बाद विक्ट्री का साइन दिखाते हुए खुशी जाहिर कर रही हैं। सभी मेंबर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

एम्मे एंटरटेनमेंट ने कैप्शन लिखा, ‘ये मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए एस्टोनिया शेड्यूल का रैपअप है। इस शानदार सफर की यात्रा का हिस्सा बनने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म के पूरे अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को बायो बबल में शूट किया गया है, जिसमें कोविड-19 के प्रकोप के चलते सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। भारत में इसका अंतिम शेड्यूल जल्द-से-जल्द शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि रानी ने करियर की शुरुआत पिता की बंगाली फिल्म बियेर फूल से की थी। वे गुलाम, कुछ-कुछ होता है, बादल, बिच्छू, नायक, चोरी चोरी चुपके चुपके, वीर जारा सहित कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

‘सनक-होप अंडर सीज’ का पोस्टर लॉन्च

विपुल अमृतलाल शाह और जी स्टूडियोज की फिल्म ‘सनक–होप अंडर सीज’ भारत के सबसे बड़े प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक पर रिलीज होने जा रही बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित विद्युत जामवाल और बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा की फिल्म जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम होगी। निर्माताओं ने यह घोषणा करने के साथ एक नया पोस्टर भी लॉन्च किया है। इसमें विद्युत हाथों में बंदूक पकड़कर मिशन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। विद्युत मुख्य भूमिका में हैं और वे पांचवीं बार विपुल के साथ फिल्म कर रहे हैं। इसमें चंदन रॉय सान्याल व नेहा धूपिया भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी जल्द होगा। विद्युत ने हाल ही में नंदिता मेहतानी से सगाई की है।

rani mukerji,vidyut jamwal,palak tiwari,shweta tiwari,sanak movie,rosy movie,misses chaterjee versus norway movie,bollywood news in hindi

जानें-कब रिलीज होगी श्वेता तिवारी की बेटी पलक की पहली फिल्म

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की पहली फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' अक्टूबर में रिलीज होगी। इस बात की पुष्टि फिल्म की निर्माता प्रेरणा वी. अरोड़ा ने की है। प्रेरणा ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'रोजी' इस अक्टूबर में रिलीज होगी। यह फिल्म नोएडा में हुई एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है और इस फिल्म में हमारा मुख्य फोकस 'अकाल मृत्यु' और परिवार और दोस्तों पर उनके प्रभावों के बारे में है। रिलीज किए गए टीजर पर दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली थी।

यह फिल्म पुणे, लखनऊ और अन्य शहरों सहित भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई एक डरावनी प्रेम कहानी है। फिल्म में अरबाज खान व तनीषा मुखर्जी भी हैं। निर्देशन विशाल रंजन मिश्रा ने किया है। उल्लेखनीय है कि पलक को एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। पलक की मां श्वेता ने कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर