न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकी संग रिश्ते पर बोलीं रकुलप्रीत, कपिल ने बताई शो बंद करने की वजह, सुष्मिता को गिफ्ट में नहीं चाहिए डायमंड!

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन के मौके पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके फैंस चौंक गए थे। उन्होंने एक्टर व प्रोड्यूसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 8:56:47

जैकी संग रिश्ते पर बोलीं रकुलप्रीत, कपिल ने बताई शो बंद करने की वजह, सुष्मिता को गिफ्ट में नहीं चाहिए डायमंड!

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन के मौके पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके फैंस चौंक गए थे। उन्होंने एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के लिए प्यारभरी फीलिंग दिखाई थी। अब यह पोस्ट एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, रकुल हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट के दौरान रनवे पर रैंप वॉक करने पहुंचीं। वे इलेक्ट्रिक ब्लू कलर के डिजाइनर लहंगे में कयामत ढा रही थीं। रनवे पर जाते वक्त पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया और उनसे कुछ बातचीत की जो अब काफी वायरल हो रही है। पैपराजी ने उन्हें बधाइयां देते हुए कहा- 'कॉन्ग्रैचुलेशन्स', जिस पर रकुल कहती हैं - 'किसलिए?',

इस पर पैप्स कहते हैं-'बर्थडे वाली पोस्ट के लिए', जिस पर रकुल ये जवाब देते हुए सभी चौंका देती हैं- 'अरे पर वो कोई अनाउंसमेंट थोड़ी है।’ रकुल का यह जवाब सुनने के बाद फैंस जैकी के साथ उनके रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर को अपने 31वें बर्थडे पर रकुल ने जैकी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि थैंक्यू माई (दिल इमोजी)! आप इस साल मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार रहे हैं! मेरे जीवन में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए धन्यवाद, आप होने के लिए धन्यवाद!! यहां बनाने के लिए है एक साथ और यादें (दिल इमोजी) @jackkybhagnani.

rakulpreet singh,sushmita sen,kapil sharma,jacky bhagnani,rohman shawl,the kapil sharma show,bollywood news in hindi

15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं सुष्मिता

एक्ट्रेस व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन लंबे समय से खुद से 15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब सुष्मिता ने खुलासा किया है कि वे अपने लिए किसी को डायमंड नहीं खरीदने देती हैं। वे बॉयफ्रेंड रोहमन को भी इसके लिए मना कर देती हैं। सुष्मिता से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या बॉयफ्रेंड का दिया हुआ कोई डायमंड या जूलरी आपके दिल के करीब है।

इस पर उन्होंने कहा कि मैं किसी भी दोस्त को अनुमति नहीं देती हूं कि वह मुझे डायमंड गिफ्ट करे। ऐसा नहीं होता है। मैं खुद डायमंड खरीदती हूं और उन्हें गिफ्ट करना पसंद करती हूं। सुष्मिता ने पहले डायमंड के बारे में बताया जो उन्होंहने खरीदा था। सुष्मिता ने कहा कि प्योकर गोल्ड बैंड के साथ टेन-सेंट डायमंड जो कि आंखें खोल देने वाली चीज थी। इसके बाद मैं 22 कैरेट पर शिफ्ट हुईं। गौरतलब है कि रोहमन एक मॉडल हैं। सुष्मिता-रोहमन की मुलाकात फैशन शो के दौरान ही हुई थी। रोहमन, सुष्मिता के साथ उनकी दोनों बेटियों का भी ख्याल रखते हैं।

rakulpreet singh,sushmita sen,kapil sharma,jacky bhagnani,rohman shawl,the kapil sharma show,bollywood news in hindi

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण कपिल को उठाना पड़ा था कदम

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर टीवी जगत में वापसी कर चुके हैं। सीजन-3 अगस्त में शुरू हुआ था और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो के बंद होने की खबर जानकर उनके प्रशंसक बेहद दुखी हो गए थे लेकिन तब कपिल ने कहा था कि वे जल्द ही नए और बेहतरीन अंदाज में वापसी करेंगे। अब कपिल ने खुलासा किया है कि उन्होंने किस कारण शो को बंद करने का निर्णय लिया था। कपिल ने एक नए वीडियो में स्वास्थ्य दिक्कतों के बारे में बात की है।

उन्होंने कहा है कि कैसे कमर में दर्द के कारण उन्हें शो को बंद करना पड़ा। कपिल उस समय असहाय महसूस कर रहे थे। कपिल ने कहा कि ये दर्द वर्ष 2015 में पहली बार हुआ था। मुझे तब कमर के बारे में ज्यादा पता नहीं था। मैं यूएस में था। बहुत दर्द होने पर मैं डॉक्टर से मिला। उन्होंने मुझे दवा दी थी। उससे मुझे आराम तो मिल गया मगर दर्द की जड़ अभी भी वहीं थी। उसके बाद मुझे ये दर्द जनवरी में फिर से हुआ। रीढ़ की हड्डी में कोई भी समस्या होती है तो खड़े होने में दिक्कत होती है। मेरे खूब प्लान थे। मुझे उस इंजरी के कारण शो बंद करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर