न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निया-राहुल का गाना हुआ रिलीज, पुनीत का बैडरूम वीडियो वायरल, राखी ने आर्यन मामले में कहा...

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। निया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। निया सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनके डांस वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 8:02:21

निया-राहुल का गाना हुआ रिलीज, पुनीत का बैडरूम वीडियो वायरल, राखी ने आर्यन मामले में कहा...

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। निया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। निया सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनके डांस वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। अब उनका नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज हुआ। इस वीडियो में उनके साथ लोकप्रिय गायक राहुल वैद्य ने रंग जमाया है। गाने में निया और राहुल का बेहतरीन गरबा देखने को मिल रहा है। निया ने घाघरा चोली पहना हुआ है। निया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर गाने के रिलीज की जानकारी दी।

गाने को राहुल वैद्य और भूमि त्रिवेदी ने आवाज दी है। इसे कुंवर जुनेजा तथा विजेंद्र राठौड़ ने लिखा है। इस गाने में बादशाह और यो यो हनी सिंह स्टाइल का रैप भी किया गया है, जिसे खुद राहुल ने लिखा और आवाज दी है। म्यूजिक भी राहुल ने ही दिया है। आपको बता दें कि निया को 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से पहचान मिली थीं। जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' में निया ने रोशनी पटेल की भूमिका को निभाई थी।

पुनीत की पत्नी ने की ये बड़ी गलती! बाद में इंस्टाग्राम से हटाया वीडियो

फेमस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनो पुनीत अपने हॉट और रोमांटिक वीडियो के चलते चर्चाओं में हैं। वीडियो पुनीत के बैडरूम का है। इसे पुनीत की पत्नी निधि मुनि सिंह ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वायरल हो गया। इसे देखने के बाद पुनीत के फैंस के होश उड़ गए हैं। वे ऐसा देख शर्म से लाल हो गए। निधि ने बाद में बात बढ़ती देख इस वीडियो को रिमूव कर दिया।

आपको बता दें कि पुनीत और निधि पहली बार रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर मिले थे। दोनों ने अगस्त 2020 में सगाई की। इसके बाद 11 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। पुनीत ने कहा था कि लॉकडाउन में दोनों को सोचने समझने का पूरा समय मिला। डांसिंग के अलावा पुनीत एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते हैं। वे रेमो डीसूजा की निर्देशित फिल्म 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' में नजर आ चुके हैं।

शेर हो तो शेर से लड़ो : राखी सावंत

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री एकजुट होकर आर्यन का सपोर्ट कर रही है। राखी सावंत ने भी आर्यन का सपोर्ट करते हुए उनके लिए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी ने कहा है, “मैं बहुत दुखी हूं। हम सब मिलकर दुआ करें कि आर्यन को जल्द से जल्द बेल मिल जाए। मुझे नहीं पता क्या सच क्या झूठ है, कौन किसे फंसा रहा है।”

राखी ने आगे कहा, “मैं तो बस एक ही बात कहना चाहती हूं अगर आप लोग शेर हो तो शेर से लड़ो। गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो। मुझे बहुत दुख होता है ये कहते हुए कि कई शहरों में ड्रग्स लेकर बच्चे कचरे के डब्बे में मिलते हैं। वहां पर जाकर कोई किसी को पकड़ता नहीं है। मां-बाप के बच्चे छिन जाते हैं। कचरों के डब्बों में लाशें मिलती हैं, वहां जाकर कोई ड्रग एडिक्ट को पकड़ता नहीं है। और आर्यन तो सिर्फ शिप में घूमने-फिरने गया था।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर