न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जुबिन ने Kiss के लिए किया मौनी को मना! ‘थलाइवी’ आज से OTT पर, मल्लिका को शादी का प्रपोजल

सिंगर जुबिन नौटियाल और एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में अपने गाने ‘दिल गलती कर बैठा है’ को लेकर लाइमलाइट में थे। अब पता चला है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 4:51:21

जुबिन ने Kiss के लिए किया मौनी को मना! ‘थलाइवी’ आज से OTT पर, मल्लिका को शादी का प्रपोजल

सिंगर जुबिन नौटियाल और एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में अपने गाने ‘दिल गलती कर बैठा है’ को लेकर लाइमलाइट में थे। अब पता चला है कि जुबिन ने मौनी को किस करने से मना कर दिया था। हालांकि इस गाने के निर्माताओं का कहना है कि जुबिन के साथ यह प्रैंक किया गया था। जुबिन और मौनी ने इस गाने में पहली बार स्क्रीन शेयर की है। इसकी शूटिंग के दौरान मौनी और क्रू ने मिलकर फैसला किया कि वे जुबिन के साथ प्रैंक करेंगे। जुबिन शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं।

ऐसे में शूटिंग के दौरान निर्देशक ने जुबिन को कहा कि उनका अगला शॉट मौनी को किस करने का होगा। जुबिन को लगा कि क्रू उनके साथ मजाक कर रहा है लेकिन कुछ मिनट के बाद जब सभी ने उनसे कहा कि यह कोई प्रैंक नहीं है और ऐसा होना है तो उन्होंाने मना कर दिया। जुबिन के इस रिएक्शेन के बाद मौनी ने भी कहा कि वे उन्हेंज किस नहीं करना चाहती हैं। जुबिन इसके तुरंत बाद मौनी के पास गए और कहा कि वे इसे पर्सनली न लें। इस पर जुबिन को हकीकत बता दी गई और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।


mouni roy,kangana ranaut,mallika sherawat,jubin nautiyal,thalaivi,mallika fan,mallika photoshoot,bollywood news in hindi

कंगना ने थलाइवी में निभाया है जयललिता का किरदार

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। आज शनिवार (25 सितंबर) को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दी गई। फिल्म में जयललिता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने यह बात शेयर की। कंगना ने कू एप पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इसका मतलब है कि अब दर्शकों को फिल्म देखने के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं है, वे घर बैठे ही इसका मजा उठा सकेंगे।

कंगना ने इस पोस्ट के साथ लिखा है 'Thalaivii streaming worldwide on Netflix from today…..Go for it'. गौरतलब है कि कोरोनाकाल में सिनेमाघरों के कुछ शर्तों के खुलने के बावजूद ज्यादातर बड़ी फिल्में ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं, जहां अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। आपको बता दें कि कंगना की अगली फिल्म 'तेजस' है। वे इसकी शूटिंग के फोटो आए दिन शेयर करती रहती हैं।


mouni roy,kangana ranaut,mallika sherawat,jubin nautiyal,thalaivi,mallika fan,mallika photoshoot,bollywood news in hindi

मल्लिका की ग्लैमरस फोटो देख मचला फैन का मन

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत काफी बोल्ड भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं। वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। वायरल हो रहीं फोटो में वे मैरून डीप नेक ड्रेस में बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ओपन हेयर और स्टाइलिश लुक में मल्लिका की अदाओं पर कोई भी फिदा हो सकता है। हालांकि उनके चेहरे पर काफी गंभीरता झलक रही है। इन फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैम आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी। दूसरे ने लिखा बॉलीवुड की हॉट और फिटनेस क्वीन। मल्लिका को कुछ ऐसे ही कमेंट और मिले जैसे अति सुंदर हनी आप बेहद कमाल लग रही हैं..., बहुत खूबसूरत लग रही हैं आप मल्लिका दी..., आप सच में मल्लिका लग रही हैं... मल्लिका ने कास्टिंग काउच को लेकर हाल ही कई खुलासे किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका