न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ को याद कर भावुक हुईं मोनालिसा, इन्होंने जीती स्प्लिट्सविला की ट्रॉफी, ये है RRR की रिलीज डेट

छोटे पर्दे के बड़े स्टार माने जाने वाले बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से इस दुनिया को अलविदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 6:41:59

सिद्धार्थ को याद कर भावुक हुईं मोनालिसा, इन्होंने जीती स्प्लिट्सविला की ट्रॉफी, ये है RRR की रिलीज डेट

छोटे पर्दे के बड़े स्टार माने जाने वाले बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। फैंस के साथ मनोरंजन जगत को बड़ा सदमा लगा। अब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी सिद्धार्थ को याद किया है। मोनालिसा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ के देहांत की खबर पर मैं और मेरे पति शॉक्ड रह गए थे। मुझे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ था। तब मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।

इस दुख को बयां करने के लिए मेरे पास कोई भी शब्द नहीं है। सिद्धार्थ के जाने का एक महीना बीतने के बाद भी मुझे इस खबर पर यकीन करने का मन नहीं कर रहा है। यही वजह है जो मैं कभी भी सिद्धार्थ के बारे में बात नहीं कर पाती। सिद्धार्थ को याद करके मेरे आंसू आ जाते हैं। मैं समझ सकती हूं कि उसके परिवार पर क्या बीत रही है। मैं पिछले साल सिद्धार्थ से मिली थीं। मुझे बार-बार वो मुलाकात याद आती है। हम दोनों एक इवेंट में मिले थे, उस समय मुझे नहीं पता था कि ये हम दोनों की आखिरी मुलाकात थी। उल्लेखनीय है कि जून 2021 में मोनालिसा और सिद्धार्थ का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था, जिसमें वे डांस करते दिखाई दिए थे।

monalisa,sidharth shukla,splitsvila,rrr movie,ajay devgn,alia bhatt,entertainment news in hindi

जय दुधाने व अदिति राजपूत ने जीता स्प्लिट्सविला का खिताब

मुंबई के मॉडल जय दुधाने व अदिति राजपूत ने एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स3 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शिवम शर्मा और पल्लक यादव को लव कॉन्कर्स नामक फिनाले टास्क जीतकर पछाड़ दिया। जीत के अदिति ने कहा कि मैं जय के साथ शो जीतकर खुश हूं। हम पहले दिन से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और सभी को अपने कनेक्शन की ताकत दिखाई। यह जीत हमारे लिए एक असली एहसास के अलावा और कुछ नहीं है। इस पूरी जर्नी के दौरान, जय और मेरे बीच एक असाधारण समझ, केमिस्ट्री और एक मजबूत दोस्ती रही। फिनाले के बाद रणविजय सिंघा ने कहा कि न्यू नॉर्मल में शूटिंग करना, 13वां सीजन कई मायनों में हमारे लिए विशेष लेकिन चुनौतीपूर्ण रहा। एक परिवार के रूप में हमने यात्रा को सार्थक बनाना सुनिश्चित किया।

कंटेस्टेंट कई तरह की भावनाओं और अनुभवों से गुजरे। जैसे ही उन्होंने अपने प्यार के दो पक्षों का प्रदर्शन किया, उन सभी ने सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सनी लियोनी ने कहा कि जैसा कि मैंने हमेशा कहा है कि 'स्प्लिट्सविला' मेरे दिल के करीब है, क्योंकि यह रिश्तों को बनाने के सार को चित्रित करता है। प्यार, देखभाल और कनेक्शन के मूल तत्व साल-दर-साल मौजूद हैं, लेकिन इस सीजन में हमने सिल्वर और गोल्डन विला में प्यार के दो पहलू देखे। प्रतियोगियों को भावनात्मक रूप से परिपक्व होते देखना एक अद्भुत अनुभव था।

monalisa,sidharth shukla,splitsvila,rrr movie,ajay devgn,alia bhatt,entertainment news in hindi

आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी आएंगे नजर

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने घोषणा की है कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहुभाषी फिल्म पहली बार टॉलीवुड अभिनेता राम चरण, जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड सितारों आलिया भट्ट और अजय देवगन को एक बैनर के तहत एक साथ लाती है। ‘बाहुबली’ के निर्देशक ने राजामौली ने ट्विटर पर लिखा कि ये रही तारीख. 07.01.2022. दुनियाभर के सिनेमाघरों में भारत के सबसे बड़े एक्शन ड्रामा का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाओ।

फिल्म पहले अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया क्योंकि कई थिएटर अभी भी कोविड-19 महामारी के कारण बंद हैं। बता दें कि आरआरआर मूवी स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित फिल्म है जिसमें चारों लीड एक्टर्स स्वतंत्रता सेनानी के रोल में नजर आएंगे। वहीं ये पहला मौका है जब अजय देवगन और आलिया भट्ट किसी साउथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव