न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ध्वनि और गुरफतेह का ‘मेहंदी’ गाना रिलीज, राणा-पवन की मूवी का टीजर आया सामने, ऋचा चड्ढा...

ध्वनि भानुशाली आज भारत की बेहद लोकप्रिय गायिका हैं, जिनकी बेहद मांग है। इंटरनेट पर आने वाले अपने हर गाने के साथ वे देश की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 5:29:30

ध्वनि और गुरफतेह का ‘मेहंदी’ गाना रिलीज, राणा-पवन की मूवी का टीजर आया सामने, ऋचा चड्ढा...

ध्वनि भानुशाली आज भारत की बेहद लोकप्रिय गायिका हैं, जिनकी बेहद मांग है। इंटरनेट पर आने वाले अपने हर गाने के साथ वे देश की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं, बल्कि वे एकमात्र युवा सिंगर हैं, जिनके गीत ‘वास्ते’ को 1 अरब से ज्यादा बार देखा गया। इस पॉप सेंसेशन ने बहुत कम समय में ही अपने अगले बड़े चार्टबस्टर ‘मेहंदी’ को रिलीज कर दिया। इस नवरात्रि गीत में ध्वनि के साथ गुरफतेह पीरजादा हैं। प्रिया सरैया गीतकार, लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस संगीतकार तथा सिंगर ध्वनि और विशाल ददलानी हैं।

झीलों की नगर उदयपुर में शूट किए गए इस वाइब्रेंट और दिलचस्प वीडियो का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज करते हुए ध्वनि ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक नई यात्रा की शुरुआत है और मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे अच्छे लोगों का साथ मिला। बेहतरीन संगीत देने वाले लिजो और चेतस से लेकर खूबसूरत लेखिका प्रिया और पूरे गाने को एक साथ जोड़ने वाले अजीम तक। विशाल सर सज्जन व्यक्ति और अभूतपूर्व संगीतकार हैं।

mehendi song,dhvani bhanushali,vishal dadlani,rana daggubati,pawan kalyan,bheemla nayak,fukre 3,richa chadha,bollywood news in hindi

भीमला नायक में साथ काम कर रहे हैं दग्गुबती राणा व पवन कल्याण

साउथ मूवीज के मोस्ट टेलेंटेड एक्टर्स राणा दग्गुबती और पवन कल्याण हमेशा शानदार एक्टिंग के चलते चर्चाओं में बने रहते है। दोनों ने साउथ ही नहीं बल्कि कई भाषाओँ वाली फिल्मों में काम किया है। इसके बाद से ही उनके फैंस की संख्या और भी तेजी से बढ़ने लगी। उनकी आने वाली फिल्म भीमला नायक खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में राणा दग्गुबती विलेन तथा पवन कल्याण हीरो के रूप में दिखाई देंगे। इसे बिग बजट मूवी कहा जा रहा है। इसका टीजर रिलीज हो गया है और जल्द ही ट्रेलर भी सामने आएगा। फिल्म को 12 जनवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

mehendi song,dhvani bhanushali,vishal dadlani,rana daggubati,pawan kalyan,bheemla nayak,fukre 3,richa chadha,bollywood news in hindi

ऋचा ने बताया कब शुरू होगी फुकरे 3 की शूटिंग

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि उनकी हास्य फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग की समयसीमा (डेडलाइन) आगे बढ़ गई क्योंकि कई ऐसे सीन की शूटिंग होनी थी, जिनमें भीड़ की जरूरत थी। मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बन रही दिल्ली की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होनी थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने से इसे रोकना पड़ा। ‘फुकरे 3’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ कर रही है।

फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन का किरदार अदा कर रहीं ऋचा ने बताया कि इस साल के अंत या फिर 2022 की शुरुआत में शूटिंग शुरू हो सकती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक तरह की राहत और आराम की बात रही है इसलिए कभी भी साथ काम किया जा सकता है। मैं इस टीम को काफी पसंद करती हूं। ऋचा एक्सेल की अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसीरीज ‘इनसाइड एज’ में भी काम कर रही हैं। फुकरे सीरीज में चार दोस्तों अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की कहानी है जो आसानी से पैसा कमाने के लिए साथ आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर