न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका को हैं ऐसे लड़के पसंद, अर्जुन ने अब दी करीना को बधाई! रविकिशन ने यूं किया पत्नी को विश

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 7:07:45

मलाइका को हैं ऐसे लड़के पसंद, अर्जुन ने अब दी करीना को बधाई! रविकिशन ने यूं किया पत्नी को विश

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के एपिसोड के दौरान अपने साथी जज मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन के साथ बातचीत की। इस दौरान मलाइका ने अर्जुन को भेजे गए लास्ट मैसेज के बारे में भी बात की। मलाइका के मुताबिक, मैंने अर्जुन को जो आखिरी मैसेज भेजा था वो 'आई लव यू टू' था। मिलिंद ने जब मलाइका से किसी ऐसे शख्स का नाम पूछा, जो उन्हें गहराई से जानता हो तो उन्होंने फौरन अर्जुन का नाम लिया।

मलाइका बोलीं- वो मुझे जानता है, मुझे मिलता है, मुझे समझता है, मुझे परेशान करता है। मलाइका ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका के मुताबिक मुझे उस तरह के लड़के पसंद हैं जो थोड़े रफ हों। लड़कों का चिकना चेहरा मुझे अच्छा नहीं लगता। इसके अलावा मुझे वो बहुत पसंद है, जो अच्छे से किस करना जानता हो। मुझे वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं जो ज्यादा गॉसिप करते हैं। मलाइका ने पूर्व में करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वे अर्जुन को पसंद करती हैं।

अर्जुन ने फोटो शेयर कर दी करीना को जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। करीना फिलहाल मालदीव में सैफ अली खान, तैमूर और जेह के साथ वेकेशन पर हैं। अर्जुन कपूर ने गुरुवार को दो दिन बाद करीना को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सैफ, करीना, तैमूर और वे खुद हैं। यह भूत पुलिस फिल्म की शूटिंग के समय की हिमाचल प्रदेश की तस्वीर है। इसमें अर्जुन, तैमूर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ सैफ हैं। पीछे ब्लैक आउटफिट में करीना बैठी हुई हैं।

अर्जुन ने कैप्शन लिखा, ‘बेबो, हैप्पी बीलेटेड बर्थडे! मैं टिम (तैमूर अली खान), नवाब साहब (सैफ अली खान) और तुम्हारी इस फोटो को पोस्ट करने की कोई वजह ढूंढ रहा था, लेकिन हम सब जानते हैं कि फोकस से बाहर होते हुए भी तुम हर फ्रेम में हमेशा आकर्षण का केंद्र रहोगी। सेट पर और सेट के बाहर वक्त अच्छा रहे, खासकर तब जबकि हम तुम्हें भी भूत पुलिस के सीक्वल में शामिल कर लें।’ अर्जुन और करीना ने साथ में 2016 में ‘की एंड का’ फिल्म की थी।

malaika arora,arjun kapoor,ravi kishan,Kareena Kapoor Khan,ki and ka movie,malaika arjun,bollywood news in hindi

एक्टर व सांसद रविकिशन की पत्नी प्रीति का जन्मदिन है आज

भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन की पत्नी प्रीति का आज जन्मदिन है। इस मौके पर रविकिशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैप्पी नोट लिखा। उन्होंने लिखा, मेरी हमसफर प्रीति दुख-सुख में हमेशा डटी रही, ना टूटी ना टूटने दिया। धन्यवाद आज तुम्हारे जन्मदिन पर महादेव से यही प्रार्थना स्वस्थ रहो सारी खुशियां महादेव प्रदान करे हमेशा। Happy bithday प्रीति… रविकिशन ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ फोटो शेयर की है।

इस पोस्ट पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। गायक दीपक ठाकुर ने लिखा हैप्पी बर्थडे भाभी। उल्लेखनीय है कि रविकिशन अपनी पत्नी और बेटियों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें देवियों की तरह पूजते हैं। उनका मानना है कि आज वो सफलता के जिस शिखर पर हैं उसमें सबसे बड़ा हाथ प्रीति का है। रविकिशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने भोजपुरी, बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपना नाम बनाया। वे गोरखपुर सीट से भाजपा सांसद भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर