न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माधुरी की ‘फाइंडिंग अनामिका’ का ट्रेलर और रवीना की ‘अरण्यक’ का टीजर रिलीज, देखें-कार्तिक की डाइट

माधुरी दीक्षित 90 के दशक में लीडिंग एक्ट्रेस थीं। फैंस उनकी एक्टिंग और डांस के साथ खूबसूरती पर मर मिटते थे। उनके खाते में एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 8:43:34

माधुरी की ‘फाइंडिंग अनामिका’ का ट्रेलर और रवीना की ‘अरण्यक’ का टीजर रिलीज, देखें-कार्तिक की डाइट

माधुरी दीक्षित 90 के दशक में लीडिंग एक्ट्रेस थीं। फैंस उनकी एक्टिंग और डांस के साथ खूबसूरती पर मर मिटते थे। उनके खाते में एक से बढ़कर एक लाजवाब फिल्म है। इन दिनों माधुरी कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने में जज के रोल में दिख रही हैं। माधुरी को सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में देखा गया था। अब एक बार फिर माधुरी, करण की ही फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आ रही हैं। माधुरी की फिल्म 'फाइंडिंग अनामिका' को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। आज रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

इसे माधुरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया है, 'क्या आप तैयार हैं अनामिका से मिलने के लिए? #FindingAnamika, coming soon on Netflix!' फिल्म की कहानी एक सुपरस्टार, जो पत्नी और मां भी है, के बारे में है। वह अचानक गायब हो जाती है। पुलिस और फैंस अनामिका के गायब होने का जवाब मांगते हैं, वहीं उनकी गैरमौजूदगी में अनामिका की लाइफ में छिपे सच और दर्दनाक झूठ का भी खुलासा होता है। फिल्म में माधुरी के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम किरदार में दिखेंगे।

madhuri dixit,raveena tandon,kartik aaryan,finding anamika film,aranyak movie,netflix,bollywood news in hindi

अरण्यक फिल्म के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगी रवीना टंडन

90 के दशक की एक और दमदार अदाकारा रवीना टंडन डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। आज रविवार को उन्होंने अपनी डिजिटल फिल्म ‘अरण्यक’ का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। अरण्यक, एक एटमोसफेरिक सीरीज है, जो हिमालय में एक प्राचीन मिथक का खुलासा करती है। टीजर की शुरुआत हिमालय के घने जंगलों से होती है। इन जंगल में रवीना चलती हुई दिखाई देती हैं। वे एक पुलिस ऑफिसर हैं। जंगल में घना अंधेरा है।

वे किसी को ढूंढ़ रही हैं तभी आशुतोष राणा एक बंदूक पकड़े खड़े दिखाई देते हैं। पूरे सीन के दौरान काफी इंटेंस और डरावना म्यूजिक बजता है। रवीना ने लिखा, ‘आंखियों से गोली मारने फिर से आ रही हूं मैं लेकिन इस बार इस मिस्टिरियस थ्रिलर, अरण्यक के साथ।’ ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस टीजर का प्रीमियर शनिवार शाम नेटफ्लिक्स के ग्लोबल इंवेट ‘टुडुम’ पर हुआ। सीरीज में परमब्रत चटर्जी भी हैं।

madhuri dixit,raveena tandon,kartik aaryan,finding anamika film,aranyak movie,netflix,bollywood news in hindi

कार्तिक ने फ्रेडी फिल्म के सेट से शेयर की फोटो

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों कई फिल्मों में बिजी हैं। कार्तिक ने हाल ही में अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग पूरी की है और काफी समय से ‘फ्रेडी’ पर काम कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने फैंस को ‘फ्रेडी’ की डाइट की झलक दिखाई है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘फ्रेडी’ के सेट से अपनी डाइट की एक फोटो शेयर की है। कार्तिक एक टेबल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं जो पूरी खाने से भरी हुई है। कार्तिक फोटो खिंचने के वक्त भी खाना खाते दिख रहे हैं।

कार्तिक ने ब्लैक पुलओवर और बिन्नी कैप पहन रखी थी। उनके बैकग्राउंड में एक फूड ट्रक भी दिखाई दे रहा था। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, "ये तो सिर्फ स्टार्टर है।" प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने एक कार्ड ले रखा था जिस पर "FREDDY" लिखा हुआ था। इसके साथ उन्होंने लिखा, "फ्रेडी एक मुश्किल गुडबाय कहने वाला है।" फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया एफ हैं। कार्तिक ने अलाया का केक के साथ स्वागत किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर