न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलीप कुमार से 22 साल छोटी हैं सायरा बानो, हमेशा रहीं साये की तरह साथ, दिलचस्प है लव स्टोरी, पढ़ें…

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। 5 जुलाई को उनके ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 11:36:17

दिलीप कुमार से 22 साल छोटी हैं सायरा बानो, हमेशा रहीं साये की तरह साथ, दिलचस्प है लव स्टोरी, पढ़ें…

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। 5 जुलाई को उनके ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि दिलीप साहब की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन आज सुबह वे यह दुनिया छोड़कर चले गए। 55 साल की शादी के सफर में सायरा बानो ने कभी दिलीप कुमार का साथ नहीं छोड़ा।

हर सुख-दुख की घड़ी में वह अपने 'साहब' के साथ साये की तरह साथ रहीं। आपको बता दें कि दिलीप-सायरा की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग रही। दरअसल दोनों की उम्र में 22 साल का फासला था फिर भी दोनों ने शादी की। दिलीप की जिंदगी में सायरा के आने से पहले मधुबाला के साथ प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। हालांकि यह साथ ज्यादा लंबा नहीं चला।


शुरू से ही दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं सायरा बानो

इसके बाद दिलीप की जिंदगी में सायरा ने कदम रखा। उम्र का ज्यादा अंतर होने से दिलीप उनकी बार-बार अनदेखी करते थे लेकिन वो तो प्यार में पागल थीं। दरअसल सायरा शुरू से ही दिलीप कुमार से शादी के सपने संजोए हुई थीं। सायरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 9 साल की उम्र में जब वे लंदन में थीं और पढ़ाई कर रही थीं तो दिलीप साहब की फिल्में देखकर उन पर मोहित हो गईं। सायरा ने तब ही ठान लिया था कि वे उन्हीं से शादी करेंगी।

सायरा ने मां के सामने यह बात रखी। इस पर मां ने उनसे कहा कि इसके लिए तुम्हें उनके जैसे ही शौक रखने चाहिए जैसे दिलीप साहब को सितार पसंद है तो सितार सीखो, उर्दू अच्छे से बोलो। सायरा ने एक और इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं पहली बार उनसे मिली थी तो वे मुझे देखकर मुस्कुराए और उन्होंने कहा था कि मैं खूबसूरत हूं। यह सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बस तभी मैंने सोच लिया कि मुझे अब उनकी पत्नी बनना है।


सायरा की मां ने दिलीप कुमार के बंगले के सामने बनवाया घर

सायरा ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उनकी मां ने बेटी का बंगला दिलीप साहब के बंगले के सामने ही बनवाया। सायरा के बर्थडे पर उनकी मां ने बंगले में एक पार्टी रखी जिसमें उन्होंने दिलीप साहब को बुलाया। वे पार्टी में आए और सायरा से मिले। इसके अलावा एक दफा दिलीप कुमार, सायरा बानो के घर गए। तब सायरा साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। दिलीप ने सायरा से कहा कि वे काफी प्यारी लग रही हैं।

दिलीप ने अगले दिन फिर फोन करके खाने की तारीफ की। यहां से दिलीप और सायरा की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। वे कई दफा साथ ही डिनर करते। इसके बाद दिलीप ने सायरा को प्रपोज कर दिया। वर्ष 1966 में दोनों का विवाह हो गया। शादी के वक्त सायरा की उम्र 22 और दिलीप कुमार की 44 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका