न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKHH के 23 साल पूरे होने पर करण..., वन माइक स्टैंड का ट्रेलर रिलीज, ‘हौंसला रख’ ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी व सलमान खान जैसे सितारों से सुसज्जित सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को 23 साल पूरे हो गए हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 5:13:49

KKHH के 23 साल पूरे होने पर करण..., वन माइक स्टैंड का ट्रेलर रिलीज, ‘हौंसला रख’ ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी व सलमान खान जैसे सितारों से सुसज्जित सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने खुशी जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इमोशनल नोट भी पोस्ट किया है। फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। करण ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, '23 साल का प्यार, दोस्ती और ढेर सारी यादें। ये कैमरे के पीछे मेरा पहला मौका था। इसने मुझमें सिनेमा के लिए एक अद्वितीय प्रेम को जगाया, जो मुझमें आज तक चल रहा है....।’

करण ने दूसरी पोस्ट में लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ कलाकारों, क्रू और दर्शकों का आभार जो इस कहानी को 23 साल से प्यार करना जारी रखते हैं। शुक्रिया।' इस फिल्म से करण ने डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख (राहुल) और काजोल (अंजलि) की कैमेस्ट्री खूब पसंद की गई। बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले परजान दस्तूर के किरदार साइलेंट सरदारजी को भी काफी सराहा गया था। इसमें एक से बढ़कर एक गाने थे, जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

वन माइक स्टैंड के दूसरे सीजन में धमाल मचाएंगी ये हस्तियां और कॉमेडियन

अमेजन प्राइम वीडियो ने अनोखे शो वन माइक स्टैंड के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसका प्रीमियर 22 अक्टूबर को होगा। ट्रेलर में खास सेलिब्रिटी टुकड़ी को दिखाया गया है, जिनमें करण जौहर, सनी लियोनी, रफ्तार, फाये डिसूजा और चेतन भगत शामिल हैं। फैंस का मानना है कि पांच भागों वाली इस सीरीज का नया सीजन पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा मजेदार होगा। कॉमेडियन सपन वर्मा द्वारा होस्ट किया गया वन माइक स्टैंड ऐसा शो है, जहां विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी करती हैं।

प्रत्येक सेलिब्रिटी को एक स्टैंडअप कॉमेडियन सौंपा जाता है जो उन्हें स्टैंडअप एक्ट करने के लिए सलाह देगा। इस बार अबीश मैथ्यू, अतुल खत्री, समय रैना, सुमुखी सुरेश और पलटा जैसे कॉमेडियन शामिल होंगे, जो क्रमशः चेतन भगत, फेय डिसूजा, रफ्तार, करण जौहर और सनी लियोनी को मेंटॉर करेंगे। सपन ने कहा कि इस सीजन में भी हमें देश के कुछ सबसे बड़े और सबसे अनुभवी कॉमेडियन मिले हैं, जो सेलेब्रिटीज को डेब्यू करने में उनकी मेंटरिंग कर रहे हैं। सीजन 1 में भुवन बम, विशाल ददलानी, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और राजनेता डॉ. शशि थरूर जैसे सेलिब्रिटीज ने पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी का प्रयास किया था।

kuch kuch hota hai,onc mic stand 2,honsla rakh movie,karan johar,sunny leone,shehnaaz gill,bollywood news in hindi

हौंसला रख मूवी में हैं दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल

शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' ने रिलीज होने के साथ ही धूम मचा दी। फिल्म ने पंजाबी फिल्म की ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 'हौंसला रख' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के साथ पहले दिन 2 करोड़ 55 लाख की शानदार कमाई कर डाली। इसने पंजाबी फिल्म साड्डा की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। उल्लेखनीय है कि टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही लोग शहनाज की एक झलक पाने को बेकरार थे। फिल्म ने पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया। दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में लंबी कतारें दिखीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक हौंसला रख ने 1.75 करोड़ रुपए ईस्ट पंजाब तथा 80 लाख रुपए बाकी जगहों से कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर