न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्णा को फिर याद आए ‘मामा’, शिल्पा ने किया शमिता का स्वागत, थलापति विजय ने माता-पिता के खिलाफ…

कृष्णा अभिषेक और उनके मामा-मामी गोविंदा-सुनीता के बीच लंबे समय से अनबन जारी है। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गोविंदा व सुनीता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 1:58:05

कृष्णा को फिर याद आए ‘मामा’, शिल्पा ने किया शमिता का स्वागत, थलापति विजय ने माता-पिता के खिलाफ…

कृष्णा अभिषेक और उनके मामा-मामी गोविंदा-सुनीता के बीच लंबे समय से अनबन जारी है। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गोविंदा व सुनीता पहुंचे थे। उस कड़ी से कृष्णा नदारद थे। उसके बाद पहले सुनीता ने कृष्णा को खरी खोटी सुनाई। फिर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह आग बबूला हो गई और उन्होंने सुनीता पर पलटवार किया। इस बीच कृष्णा ने कहा कि उन्होंने मामा-मामी से कई बार माफी मांगी लेकिन बात नहीं बनी।

अब एक बार फिर कृष्णा ने कपिल के शो में मामा का जिक्र किया। रविवार को प्रसारित एपिसोड में तीन दिग्गज सिंगर कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण बतौर गेस्ट नजर आए। कृष्णा ने इस दौरान मेहमानों को सपना बनकर खूब हंसाया। कृष्णा ने उदित को देख कहा कि आपको देख मामा की याद आ गई, बहुत अच्छा लगा। दरअसल उदित ने 90 के दशक में गोविंदा के कई गानों में आवाज दी थी।

42 दिन तक बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं शमिता

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता पर जमकर प्यार लुटाया। शमिता 42 दिन चले रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' से वापस लौट आई हैं। इस शो की विनर दिव्या अग्रवाल रहीं, जबकि शमिता को तीसरा स्थान मिला। उनकी घर वापसी के बाद शिल्पा बेहद खुश हैं। उन्होंने बहन को किस करते हुए और गले लगाते हुए कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शिल्पा ने लिखा कि और मेरी टुनकी वापस आ गई है। तुम मेरी इन टाइट बांहों से बाहर नहीं आ सकती हो। वेलकम होम। #sisterlove #sister #bosslady #sistersquad.

इस पर शमिता ने कमेंट किया-'लव यू मुनकी।' इसके साथ ढेर सारे दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। रोनित रॉय सहित कई सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है। गौरतलब है कि शिल्पा इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था। वे तब से न्यायिक हिरासत में हैं।

krushna abhishek,Shilpa Shetty,shamita shetty,bigg boss ott,thalapathy vijay,govinda,udit narayan,entertainment news in hindi

इसलिए माता-पिता के खिलाफ हुए विजय

साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता थलापति विजय ने अपने माता-पिता सहित 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विजय ने कहा है कि कोई भी उनके नाम पर लोगों को इकट्ठा या मीटिंग नहीं कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब विजय के पिता एसके चंद्रशेखर ने उनके नाम पर साल 2020 में राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम का एलान किया। साथ ही चंद्रशेखर ने दावा किया कि विजय जल्द राजनीति में आने वाले हैं।

विजय ने कहा है कि मेरे पिता द्वारा जारी किए गए राजनीतिक बयानों से मेरा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। मैं अपने पिता की राजनीतिक आकांक्षाओं का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हूं। मैं फैंस से अनुरोध करता हूं कि मेरे पिता द्वारा शुरू की गई पार्टी में शामिल न हों। अगर कोई मेरे नाम, फोटो या मेरे फैन क्लब का अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, तो मैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर