न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने पायलट के साथ शेयर की फोटो, ये रिश्ता...से मोहसिन की भावुक विदाई, सनी ने मनाया बेटी का बर्थडे

एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक फैंस का प्यार पाने के लिए लगातार फोटो और वीडियो शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 3:01:19

कार्तिक ने पायलट के साथ शेयर की फोटो, ये रिश्ता...से मोहसिन की भावुक विदाई, सनी ने मनाया बेटी का बर्थडे

एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक फैंस का प्यार पाने के लिए लगातार फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उनकी एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसमें वे सभी को सेफ लैंडिंग के कुछ टिप्स देते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे एक फ्लाइट के अंदर जा रहे हैं। कार्तिक के साथ तस्वीर में एक लेडी पायलट भी हैं, जो मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। कार्तिक हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिख रहे हैं।

कार्तिक ने इसका दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि चाहे जीवन की बात हो या किसी फ्लाइट की, जब वो इसे चला रही है, हमेशा सुरक्षित लैंडिंग होगी। इसके साथ ही कार्तिक ने लोकेशन में लिखा कि पृथ्वी पर कहीं। इस पर डायरेक्टर हंसल मेहता ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उड़ा रहा है या उड़ रहा है कैप्टन इंडिया?' दरअसल हंसल, कार्तिक को लेकर कैप्टन इंडिया फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी युद्ध के बाद एक इलाके में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पर बेस्ड है।

पांच साल से ये रिश्ता... में कार्तिक की भूमिका निभा रहे थे मोहसिन खान

स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड एक्टर 'कार्तिक' यानी मोहसिन खान ने आखिरकार इस शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने 5 साल तक इस शो में काम कर दर्शकों का प्यार पाया। सोशल मीडिया पर फैंस उदास होकर मोहसिन और शो को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीरियल में अब जनरेशन लीप आएगा। इसमें कार्तिक-नायरा की अगली पीढ़ी की कहानी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही मोहसिन और शिवांगी जोशी (नायरा) का सफर ऑटोमैटिकली खत्म हो जाएगा।

मोहसिन ने फेयरवेल की कुछ फोटो को इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इनमें वे शो में उनके चाचा-चाची, मम्मी-पापा, गायू और बच्चों का रोल निभाने वाले सभी एक्टर्स के साथ पोज देते दिख रहे हैं। उन्होंने एक सेल्फी फोटो शेयर करते हुए लिखा- सभी खूबसूरत लेडी के साथ ये रिश्ता। मोहसिन ने क्रू टीम और डायरेक्टर के साथ भी यादगार लम्हें तस्वीरों के माध्यम से शेयर किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट की मानें तो मोहसिन शूट के आखिरी दिन भावुक हो गए। ये शो साल 2009 में शुरू हुआ था।

निशा 21 माह की थी तो सनी लियोनी-डेनियल वेबर ने लिया था गोद

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया और उसकी कई प्यारी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सनी ने पति डेनियल वेबर के साथ गुरुवार (14 अक्टूबर) को बेटी निशा का छठा बर्थडे सेलिब्रेट किया। सनी ने निशा के लिए एक नोट भी लिखा। वे लिखती हैं, “मेरी स्पेशल बेबी गर्ल निशा वेबर को हैप्पी बर्थडे! आप आज 6 साल की हो गईं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है! आप आज बहुत बड़ी हो गई हो! आपके पापा और मैं आपसे बहुत प्यार करते हैं। बहुत कुछ! आप हमारे जीवन की रोशनी हैं!!”

पहली फोटो में निशा के साथ उनके दोनों भाई और मम्मी-पापा हैं। दूसरी में भाइयों ने बहन का हाथ पकड़ा है और बैलून्स की सजावट भी दिख रही है। तीसरी में तीनों बच्चों ने एक-दूसरे को हग किया है। सनी-डेनियल ने निशा को महाराष्ट्र के लातूर गांव से तब गोद लिया था जब वह महज 21 महीने की थी। सनी जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो के ‘वन माइक स्टैंड’ सीजन 2 में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर