न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल वीडियो में दिखा करीना का ‘घमंड’, सारा ने सैफ-अमृता और उर्मिला ने ‘रंगीला’ से जुड़ा किस्सा सुनाया

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें पार्टी करने में बेहद मजा आता है। करीना अक्सर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 2:53:10

वायरल वीडियो में दिखा करीना का ‘घमंड’, सारा ने सैफ-अमृता और उर्मिला ने ‘रंगीला’ से जुड़ा किस्सा सुनाया

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें पार्टी करने में बेहद मजा आता है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो डाल फैंस को खुशी मनाने का मौका देती हैं। हालांकि कभी कभार फैंस को उनकी कोई बात चुभ भी जाती है और वे उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। फिलहाल हम करीना के वायरल हो रहे वीडियो की बात करे हैं, जिसके कारण वे यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल करीना अपने घर से निकलकर गाड़ी में बैठती हैं। उनके हाथ में कॉफी मग था। इसी बीच पास खड़े एक गार्ड ने उन्हें सैल्यूट किया लेकिन करीना उसे इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं।

करीना ने लाइट स्काई ब्लू शर्ट और बेज कलर के शॉर्ट्स पहने हैं। उन्होंने बालों का बन बनाया है और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस लगा रखे हैं। वीडियो करीना के फैन पेज से शेयर किया गया है। देखिए करीना को अपनी इस भूल के कारण कैसे-कैसे कमेंट सुनने को मिले- ‘आपने उस गार्ड पर ध्यान ही नहीं दिया जो आपको सलाम कर रहा था।’ ‘किस बात का घमंड है।’ ‘हमेशा हवा में ही क्यों रहती हैं।’ ‘बेहद अफसोसनाक है करीना का ये बर्ताव।’ ‘एटीट्यूड देखो यहां तक कि उस आदमी को रिस्पॉन्स करने का भी वक्त नहीं है।’

सारा ने शो के दौरान बताई मम्मी-पापा की यह बात

एक्ट्रेस सारा अली खान ने कई दफा पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह के रिश्ते पर खुलासे करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर फैंस को उनसे जुड़ी बात बताई। हाल ही में सारा फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2 में पहुंची थीं। इस दौरान सारा ने मजेदार किस्सा शेयर किया। सारा ने बताया कि जब मम्मी-पापा की शादी हुई ही थी, तो दोनों ने एक बार अपने चेहरों पर बूट पॉलिश लगाकर अपनी कॉमनफ्रेंड नीलू मर्चेंट को डराने का फैसला किया।

लेकिन आखिरी वक्त पर पापा ने पूरा गेम पलट दिया और दरवाजा खोलकर मम्मी को अंदर धकेल दिया और इसे बाहर से बंद कर दिया। तब मम्मी नीलू के बेडरूम में थी, जहां नीलू पति के साथ सो रही थीं। और जब उन्हें लगा कि कमरे में कोई घुस गया है तो उनके पति ने मम्मी को गोली मार दी होती। मम्मी ने अपने हाथ ऊपर कर लिए और चिल्लाने लगी, 'डोंट शूट इट्स डिग्गी।'

Kareena Kapoor,sara ali khan,urmila matondkar,saif,Amrita Singh,jackie shroff,bollywood news in hindi

उर्मिला ने तन्हा-तन्हा गाने में पहनी थी जैकी श्रॉफ की बनियान

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में जी कॉमेडी शो में हिस्सा लिया था। उर्मिला ने इस दौरान 1995 में रिलीज उनकी सुपरहिट फिल्म रंगीला से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उर्मिला ने बताया कि ये बात कोई नहीं जानता लेकिन मैंने तन्हा-तन्हा यहां पे जीना... में को एक्टर जैकी श्रॉफ की बनियान पहनी थी। हालांकि शुरुआत में मुझे ये थोड़ा अजीब लगा लेकिन फिर मैं इसके लिए तैयार हो गईं।

फिल्म के मेकर्स ने हमें पहले ही बताया था कि गाना इस तरह शूट होगा कि वो किसी भी तरह से कॉपी ना हो। सब कुछ ऑरिजिनल आइडिया के साथ फिल्माया जाएगा जिसके बाद खुद जैकी ने ये आइडिया दिया था कि मुझे उनकी बनियान पहन लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि रंगीला को उस साल 7 फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर