न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पर करीना ने खुद से किया यह वादा, गहना को सुप्रीम कोर्ट से राहत, काम्या ने ली स्नेहा की क्लास!

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मंगलवार (21 सितंबर) को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। करीना ने इस साल अपने इस खास दिन पर खुद से एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 6:41:57

बर्थडे पर करीना ने खुद से किया यह वादा, गहना को सुप्रीम कोर्ट से राहत, काम्या ने ली स्नेहा की क्लास!

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मंगलवार (21 सितंबर) को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। करीना ने इस साल अपने इस खास दिन पर खुद से एक वादा किया जिसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट के माध्यम से किया। करीना पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जहांगीर के साथ वेकेशन के लिए मालदीव गई हैं। वहां से वे लगातार अपनी ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की भी एक फोटो पोस्ट की है। करीना ने बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की एक फोटो अपलोड की है।

इस फोटो में करीना अपने छोटे बेटे जेह को पकड़े नजर आ रही हैं, जबकि उनके आगे हाथों में हाथ डाले सैफ और तैमूर चल रहे हैं। ये फोटो समुद्र किनारे की है जहां हैप्पी बर्थडे भी लिखा देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है- “आग को जलते रहने दो...मेरा खुद से जन्मदिन का वादा।” इससे पहले करीना ने जन्मदिन पर सैफ के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी जो देखते ही देखते ही वायरल हो गई थी। करीना ने लिखा था, “बर्थडे वाइब्स-21-09-21”। करीना खुले बालों में दिखीं, जबकि सैफ सफेद कुर्ते में नजर आए।

अश्लील फिल्म मामले में गहना को मिल सकती है अग्रिम जमानत

अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने पिछले दिनो गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। गहना जमानत पर बाहर हैं लेकिन राज कुंद्रा की जमानत के बाद उन्हें फिर गिरफ्तारी का डर सताने लगा। तब गहना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया लेकिन अब गहना को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया है। इससे साफ हो गया है कि गहना को आगे अग्रिम जमानत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दर्ज तीसरी एफआईआर में गहना की गिरफ्तार पर रोक लगाई है।

कोर्ट ने गहना से कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे जांच में शामिल हों। पहली एफआईआर के बाद गहना को हिरासत में लिया था और उन्हें करीब 3 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। गहना को अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न वीडियो शूट करने और एक वेबसाइट पर अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। गहना पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग कर उसे वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप है।

Kareena Kapoor Khan,gehana vasisth,sneha wagh,kamya punjabi,bigg boss marathi 3,kareena birthday,bollywood news in hindi

बिग बॉस मराठी 3 में स्नेहा ने दोनों एक्स हजबैंड पर लगाए आरोप

टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों ‘बिग बॉस मराठी 3’ में नजर आ रही हैं। वे शादी पर की गई टिप्पणी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक इंटरव्यू में स्नेहा ने बताया कि जहां पहली शादी में मेरे पति ने शारीरिक उत्पीड़न किया तो वहीं दूसरी शादी में भी मेरे पति ने मुझे टॉर्चर किया। दो असफल शादियों के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि पुरुषों को जिद्दी महिलाएं पसंद नहीं होतीं। मेरा स्वभाव काफी नर्म है। एक छोटी सी खरोंच भी मुझे डरा सकती है। अब मुझे यह लगता है कि शादी मेरे लिए नहीं बनी है और यह एक फैक्ट है।

टीवी की ही दुनिया की एक और मशहूर एक्ट्रेस बिग बॉस कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी को यह बात नहीं जमी और उन्होंने ट्वीट कर स्नेहा को खरी-खोटी सुनाई है। काम्या ने स्नेहा के इंटरव्यू से जुड़ा एक स्क्रीन शॉट ट्विटर पर करते हुए लिखा कि आप ‘बिग बॉस‘ में जाना चाहती थीं, बहुत अच्छे, आप गई भीं। लेकिन यह विक्टिम कार्ड क्यों खेलना? आपकी पहली शादी के बारे में तो नहीं पता, लेकिन दूसरी के बारे में आप अपने गेम के लिए कहानियां न ही बनाएं तो बेहतर है। आप अच्छे से जानती हैं कि मैं तथ्यों को सामने ला सकती हूं, इसलिए गलत गेम मत खेलिए। स्नेहा की पहली शादी 19 साल की उम्र में हुई थी तो वहीं दूसरी शादी उसके सात साल बाद 2015 में इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर