न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ का कपिल को मजेदार जवाब, मुकेश को मिला था अश्लील वेबसीरीज का ऑफर, इनसे परेशान थीं मल्लिका!

सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 8:45:40

सैफ का कपिल को मजेदार जवाब, मुकेश को मिला था अश्लील वेबसीरीज का ऑफर, इनसे परेशान थीं मल्लिका!

सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 सितंबर से स्ट्रीम हो रही है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पूरी टीम द कपिल शर्मा शो के आगामी वीकेंड एपिसोड में दिखाई देगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। प्रोमो में कपिल शर्मा, सैफ से पूछते हैं कि लॉकडाउन में क्या-क्या किया।

इस पर सैफ बोलते हैं, पहले लॉकडाउन में फ्रेंच और कुकिंग सीखी और दूसरे लॉकडाउन में बच्चा। इसे सुनकर कपिल और वहां मौजूद सभी लोग जोरों से हंसने लगते है। इस साल फरवरी में सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया। इस सप्ताह शो पर मशहूर सिंगर कुमार सानू, उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल भी स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे।

kapil sharma,saif ali khan,mukesh khanna,malliaka sherawat,shaktiman,murder movie,bhoot police,bollywood news in hindi

मुकेश खन्ना ने करणवीर बोहरा के साथ बातचीत में किया खुलासा

एक्टर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभा ऑडियंस का खूब प्यार पाया और इज्जत कमाई। वे अब अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल में काफी एक्टिव हैं। हर रविवार आने वाले द मुकेश खन्ना शो में वे कई हस्तियों का इंटरव्यू लेते हैं। मुकेश ने इसी शो में एक्टर व बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें एक अश्लील वेब सीरीज का ऑफर आया था। मुकेश ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि मैं पहले ही ओटीटी और अश्लीलता के खिलाफ काफी कुछ बोल चुका हूं। मेकर्स ने कहा कि आप स्क्रिप्ट तो पढ़ लें।

उन्होंने मुझे सीरीज की कहानी ईमेल पर भेज दी। मैंने जब उसे पढ़ना शुरू किया, पांचवीं लाइन में आया तो उसमें एक अश्लील सीन था। एक मसाज करने वाली लेडी है, इस तरह के सीन थे। एक लड़की है जो इस तरह की चीजों में एक्सपर्ट है। मुझसे कहा गया कि आपका रोल ऐसा है कि आपको किसी लड़की से शादी करनी थी पर आप कर नहीं पाए। इस बात का आपको फ्रस्ट्रेशन है। मैंने उन्हें जवाब लिखकर भेजा कि अगर इसे तुम अश्लील नहीं कहोगे तो किसे कहोगे। मैंने साफ मना कर दिया। मेरा साफ मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सेंसरशिप होनी चाहिए।

kapil sharma,saif ali khan,mukesh khanna,malliaka sherawat,shaktiman,murder movie,bhoot police,bollywood news in hindi

इसलिए विदेश चली गई थीं मल्लिका शेरावत

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की पहचान फिल्मों में बोल्ड रोल प्ले करने से है। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘ख्वाहिश’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे ‘मर्डर’ जैसी फिल्म में बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में रही थीं। हाल ही बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री में बुरे अुनभव को याद किया। मल्लिका ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज विकसित हुआ है, जहां लोग बोल्ड फिल्मों के प्रति अधिक सहज हुए हैं। मेरे टाइम पर लोग बहुत जजमेंटल थे।

वे कहते थे कि मैं एक गिरी हुई औरत हूं, मेरे पास कोई नैतिकता नहीं है, मैं बिकिनी पहनती हूं, देखो मैंने कैसे सीन किए हैं, स्क्रीन पर किसिंग सीन देती हूं, लेकिन यह सब अनुभव का एक हिस्सा है और मैं वास्तव में खुश हूं कि समाज में बहुत विकास हुआ है। लोग ज्यादा सहिष्णु हो गए हैं। आज लोगों के लिए न्यूडिटी कोई बड़ी बात नहीं है। मीडिया के एक खास वर्ग ने मुझे तंग किया और मुझे परेशान किया। इसने मुझे वास्तव में परेशान किया, उनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं। मुझे समझ में नहीं आया कि ये महिलाएं मेरे खिलाफ क्यों हैं और मेरे लिए इतनी खराब क्यों हैं इसलिए मैंने कुछ समय के लिए देश छोड़ दिया क्योंकि मैं ब्रेक चाहती थी। आज वे मुझे स्वीकार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर