न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल की इस बात पर हंसीं मलाइका, इस शो के लिए मुमताज ने मांगे 50 लाख! सुपर डांसर 4 में आएंगे...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। वे अपकमिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 6:24:52

कपिल की इस बात पर हंसीं मलाइका, इस शो के लिए मुमताज ने मांगे 50 लाख! सुपर डांसर 4 में आएंगे...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। वे अपकमिंग रियलटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचेंगे। इसका एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल, गीता और टेरेंस साथी जज मलाइका का जमकर मजाक उड़ाते दिखते हैं और वे केवल मुस्कुराकर रह जाती हैं। दरअसल, कपिल कहते हैं कि अरे मलाइका मैम आप अकेली आई हैं, आप डॉग कैस्पर को लेकर नहीं आई हैं जिसे आप रोज घुमाती हुई दिख जाती हैं और फोटोग्राफर्स तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं।

मलाइका ये सुनकर हंस पड़ीं और तभी गीता उनकी नकल उतारकर दिखाती हैं कि वे डॉग के साथ वॉक पर जाती हैं तो चलती कैसे हैं। इसके बाद टेरेंस भी पीछे नहीं रहते और वे नकल करके दिखाते हैं कि मलाइका पोज कैसे देती हैं। अब कपिल के निशाने पर थे टेरेंस। वे टेरेंस से पूछते हैं कि क्या वे तब ज्यादा खुश हुए थे जब नोरा फतेही ने कुछ एपिसोड्स में मलाइका को रिप्लेस किया था। इस पर गीता ने टेरेंस की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि तब सारे कंटेस्टेंट बड़े खुश थे। ध्यान ही नहीं था ना तो परफॉरमेंस में नुस्ख कौन निकालेगा। प्रोमो में फिर कृष्णा अभिषेक, जितेंद्र के गेटअप में आकर सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं।

kapil sharma show,dance deewane 3,super dancer chapter 4 show,malaika arora,entertainment news in hindi

डांस दीवाने 3 के लिए गेस्ट के रूप में मुमताज से नहीं बनी बात

इन दिनों रियलिटी शो में गुजरे जमाने के दिग्गज कलाकारों के आने का ट्रेंड चल रहा है। उन्हें बतौर गेस्ट बुलाया जाता है। ऐसे कलाकारों के आने पर जबरदस्त टीआरपी मिलती है। खबरे हैं कि कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने-3 के मेकर्स ने 70-80 के दशक की चार्मिंग एक्ट्रेस मुमताज को अप्रोच किया। हालांकि मुमताज के भारी-भरकम अमाउंट की डिमांड करने के बाद बात नहीं बनी।

ईटाइम्स ने रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा-डांस दीवाने के मेकर्स शो में मुमताज को लाने को लेकर काफी एक्साइडेट थे, जब इस बारे में उन्हें अप्रोच किया गया तो एक्ट्रेस ने 40-50 लाख तक की डिमांड कर दी। चैनल को लगा कि ये काफी ज्यादा अमाउंट है। इसके बारे में उन्होंने सोचा था लेकिन ऐसा करने से चैनल को नुकसान हो रहा था। अंत में मेकर्स ने हाथ पीछे खींच लिए। मुमताज पिछले दिनों धर्मेंद्र के साथ दिखी थीं। दोनों ने लोफर, झील के उस पार जैसी फिल्मों में काम किया। मुमताज, उनकी बहन की धर्मेंद्र और पहली पत्नी प्रकाश कौर से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुई थीं।


kapil sharma show,dance deewane 3,super dancer chapter 4 show,malaika arora,entertainment news in hindi

सुपर डांसर : चैप्टर 4 में इस वीकेंड आएंगे बाबा रामदेव और तब्बू

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर : चैप्टर 4’ के आगामी वीकेंड एपिसोड्स में योग गुरु रामदेव और अभिनेत्री तब्बू विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगे। शनिवार को ‘देश की फरमाइश’ स्पेशल एपिसोड के शो में जहां योग गुरु रामदेव दिखेंगे, वहीं रविवार को ‘सुपर 5’ स्पेशल एपिसोड में तब्बू की मौजूदगी देखने को मिलेगी। रामदेव डांस परफॉर्मेंस के साक्षी होंगे और योग चैलेंज में भी हिस्सा लेंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि लड़कियों और लड़कों के बीच सबसे अच्छा किसने किया।

वे कंटेस्टेंट ईशा के साथ ‘मानचित्र वाली थाली’ मनाएंगे। शनिवार के एपिसोड में दो एलिमिनेशन भी देखने को मिलेंगे। रविवार को तब्बू के साथ ‘सुपर 5’ का एपिसोड चुनिंदा कंटेस्टेंट्स की शानदार डांस परफॉर्मेंस से रोमांचक होने वाला है। ‘नचपन का महा महोत्सव’ 9 अक्टूबर को प्रसारित होने के लिए तैयार है जो ‘सुपर डांसर 4’ के विजेता का फैसला करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका