न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने सामंथा के तलाक के लिए आमिर को बताया दोषी, आयरा इस समस्या से पीड़ित, हिना ने पिता...

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और बहू सामंथा का तलाक हो गया है। शनिवार को सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक बयान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 2:12:05

कंगना ने सामंथा के तलाक के लिए आमिर को बताया दोषी, आयरा इस समस्या से पीड़ित, हिना ने पिता...

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और बहू सामंथा का तलाक हो गया है। शनिवार को सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए खुद इस बात को कबूल किया है। सामंथा के तलाक पर अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की भी रिएक्शन सामने आई है। कंगना ने तलाक के लिए दिग्गज एक्टर आमिर खान को जिम्मेदार माना है। आमिर खान ने कुछ महीनों पहले अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दिया था।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब भी तलाक होता है, तो गलती हमेशा पुरुष की होती है, ये कहना आपको रूढ़िवादी या बहुत अधिक जजमेंटल लग सकता है, लेकिन इस तरह ही भगवान ने पुरुष और महिला को बनाया है। इस तरह की बकवास और दया करना बंद करो जो महिलाओं को कपड़े की तरह बदलते हैं और फिर उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। सौ में एक महिला गलत हो सकती है, पूरी नहीं।

कंगना ने एक और पोस्ट में लिखा कि अपनी बीवी को अचानक तलाक देने वाले इस साउथ एक्टर की शादी को 4 साल जबकि रिलेशनशिप में रहते हुए 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था। हाल ही में ये एक सुपरस्टार के संपर्क में आए, जिसे बॉलीवुड में तलाक एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद की है और वही उन्हें भड़का रहे हैं। सभी जानते हैं मैं किसकी बात कर रही हूं। गौरतलब है कि आमिर और नागा चैतन्य लद्दाख में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान संपर्क में आए थे।

kangana ranaut,aamir khan,era khan,samantha akkineni,naga chaitnya,hina khan,bollywood news in hindi

डिप्रेशन के बाद आमिर की बेटी आयरा को आने लगा है ज्यादा गुस्सा

आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से कभी दूर नहीं रहीं। आयरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आयरा ने पिछले साल डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। अब आयरा ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके डॉक्टर ने उनकी दवा बदली थी जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें बहुत गुस्सा भी आने लगा है जबकि पहले उनके साथ ऐसा नहीं था। अब आयरा का कहना है कि वे मनोचिकित्सक (साइकाइट्रिस्ट) से बात करने के बारे में सोच रही हैं।

आयरा ने इंस्टाग्राम पर 10 मिनट से ज्यादा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी हेल्थ के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। आयरा ने कहा कि मैं शुक्रवार को ड्राइव करके घर जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर पाईं। इसके बाद फुटबॉल खेलने गईं और यहां भी कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पाईं, चीजें और बदतर हो गईं। जब मैं गाड़ी ड्राइव करने लगीं तो मुझे महसूस हुआ कि गुस्सा आ रहा है। मुझे लगा कि ऐसी हालत में एक मशीन को कंट्रोल करना ठीक नहीं है इसलिए मैंने कार साइड पर खड़ी कर दी। जब तक मुझे कोई लेने आया, मैं बस रोती रही।

34वें जन्म दिन पर हिना खान ने पिता की कब्र पर जाकर किया याद

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ‘अक्षरा बहू’ के किरदार से घर-घर में अपनी जगह बनाई। कसौटी जिंदगी के 2 में 'कोमोलिका' के रोल में भी उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। वे बिग बॉस-11 का हिस्सा भी रही हैं। कुछ महीनों पहले हिना के पिता मोहम्मद असलम खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। उस समय हिना कश्मीर में शहीर शेख के साथ म्यूजिक वीडियो को शूट कर रही थीं। हिना ने शनिवार (2 अक्टूबर) को अपने 34वें जन्मदिन पर पिता की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता की याद में उनकी कब्र की कुछ फोटो के साथ एक खास नोट भी शेयर किया।

हिना ने लिखा कि आज आपकी राजकुमारी का जन्मदिन है, पिताजी, ये मेरा पहला जन्मदिन है जब आप शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं हो। ये वो जगह है जहां मुझे सबसे अधिक शांति महसूस हुई! मैं यहां हूं.. कुछ मीटर दूर खड़ी हूं..हमेशा करीब..हमेशा आपसे जुड़ी हुई हूं. आशा है कि आपको मेरे जन्मदिन के फूल पसंद आए होंगे जैसा हर बार होता था...आशा है कि मेरा प्यार आप तक पहुंचे.. मैं हमेशा के लिए आपकी सबसे मजबूत लड़की हूं.. मैं आपसे प्यार करती हूं पिताजी और मैंने आज आपको हर चीज में बहुत याद किया..#MyHeroForever."

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव