न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकलीन के फैंस की संख्या हुईं...माधुरी ने शेयर की बेटों की Photo, बेटे को लेकर श्वेता को कोर्ट से राहत

जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए खुद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 10:22:39

जैकलीन के फैंस की संख्या हुईं...माधुरी ने शेयर की बेटों की Photo, बेटे को लेकर श्वेता को कोर्ट से राहत

जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। जैकलीन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस साल अप्रैल में 50 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली जैकलीन ने पांच महीने में ही 5 मिलियन (50 लाख) फॉलोअर्स और बढ़ा लिए।

इस मौके पर जैकलीन ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Yay!! 55 strong!!!!' जैकलीन हाल ही में 'भूत पुलिस' फिल्म में थीं। वे अक्षय कुमार के साथ ‘राम सेतु’ और ‘बच्चन पांडे’ में नजर आएंगी। जैकलीन ने साल 2009 में आई फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा था। जैकलीन किक, रॉय, जुड़वां 2, मर्डर 2, ए फ्लाइंग जट, रेस 3 जैसी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं।

बेटों के साथ माधुरी ने फोटो शेयर कर लिखा ये खूबसूरत कैप्शन

खूबसूरती का पर्याय मानी जाने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने बीजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं। माधुरी बीच कई तरह के वीडियो और तस्वीर शेयर करती हैं। माधुरी के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है। हाल ही में माधुरी ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके दोनों बेटों रयान व अरिन का बचपन नजर आ रहा है। इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपना प्यार भी जताया है।

माधुरी ब्लू आउटफिट पहनकर बेटों को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें माधुरी एक तरफ से बड़े बेटे और दूसरी तरफ से छोटे बेटे को पकड़कर बैठी हैं। सभी एकसाथ काफी खुश दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'द लव ऑफ माई लाइफ।’ उन्होंने कैप्शन के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है। माधुरी अक्सर बेटों की तस्वीरें शेयर करती हैं। माधुरी के साथ उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी फोटो शेयर करते हैं।

jacqueline fernandez,madhuri dixit,shweta tiwari,jacqueline fans,madhuri sons,abhinav,bollywood news in hindi

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने लगाया था आरोप

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। श्वेता के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए बेटे की कस्टडी की मांग की थी। अभिनव ने आरोप लगाया था कि श्वेता ने बेटे को गैरकानूनी तौर पर उनसे दूर रखा हुआ है। अब कोर्ट का फैसला श्वेता के पक्ष में आया है। हालांकि अभिनव को भी बेटे से मिलने का मौका दिया जाएगा। वे बेटे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रोजाना आधे घंटे तक बात कर सकेंगे, जबकि वीकेंड पर दो घंटे के लिए मिल भी सकते हैं। श्वेता ने कहा कि उम्मीद है कि कोर्ट के इस आदेश से हमारे खिलाफ उनका हरैस्मेंट बंद हो जाएगा।

पिछले दो सालों में मैं जहां भी गई अभिनव मेरा पीछा करता था। वो दिल्ली या पुणे में या जहां भी मैं रेयांश के साथ जाती थी हंगामा करता था। यह हमारे लिए मानसिक रूप से थका देने वाला था। वो हर जगह सिर्फ सीन क्रिएट करने और यह साबित करने के लिए आता था कि मेरा बेटा मुझसे खुश नहीं है। उसने आरोप लगाया था कि मैंने रेयांश का अपहरण कर लिया। यहां तक कि पिछले दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान भी अभिनव ने रेयांश के रहने के बारे में पूरी तरह से जागरूक होने के बावजूद एक और सीन क्रिएट करने की कोशिश की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर