न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक ने मां के साथ शेयर की Photo तो हुए ट्रोल! जैकलीन ने यूं मनाई गणेश चतुर्थी, ‘ब्रेक पॉइंट’ का पोस्टर जारी

एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 1:44:27

ऋतिक ने मां के साथ शेयर की Photo तो हुए ट्रोल! जैकलीन ने यूं मनाई गणेश चतुर्थी, ‘ब्रेक पॉइंट’ का पोस्टर जारी

एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि ऋतिक कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराते हुए फोटो खींच रहे हैं, जबकि उनकी मां बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। ऋतिक ने इसके कैप्शन में लिखा कि मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर। बुधवार को रविवार जैसा महूसस होना बेस्ट है। अब जाओ और अपनी मां को गले लगा लो।

हालांकि यह पोस्ट करने के बाद ऋतिक को कुछ यूजर्स ट्रोल करने लगे। दरअसल ऋतिक के पीछे वाली सफेद दीवार पर सीलन दिख रही है और इसी वजह से लोग उन्हें सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा कि डेट छोड़ो पहले अमितजी वाली वॉल पुट्टी यूज करो। दूसरे ने लिखा क आपके घर में भी दीवारों पर पपड़ी बनती है? तीसरे ने लिखा कि सर दीवार का पेंट करा लो, इतना पैसा कहां ले जाओगे।

जैकलीन ने योलो फाउंडेशन व किन्नर ट्रस्ट के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की पिछले दिनों भूत पुलिस मूवी रिलीज हुई थी। जैकलीन ने योलो फाउंडेशन और किन्नर ट्रस्ट के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई। जैकलीन ने इस साल की शुरुआत में महामारी के बीच यू लिव ओनली वन्स (योलो) फाउंडेशन लॉन्च किया था। जैकलीन के इस फाउंडेशन का एनजीओ के साथ टाईअप है। फाउंडेशन समाज की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की फोटो शेयर की है। जैकलीन ने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जैकलीन ने लिखा कि गणपति बप्पा मोरया!!! अभी ये सभी गलियों में गूंज रहा है। मैं जहां भी जाती हूं मुझे मुस्कान दिखाई देती है।

भगवान गणेश ने हमें शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभ अवसर पर मैं YOLO Foundation और Kinnar Trust के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनने आई हूं। भगवान गणेश इस खूबसूरत समुदाय को आशीर्वाद देते रहें। जैकलीन अब अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' में दिखाई देंगी। जैकलीन 'सर्कस' व 'विक्रांत रोना' में भी नजर आएंगी।

Hrithik Roshan,jacqueline fernandez,break point poster,hrithik trolled,hrithik mother,jacqueline ganesh chaturthi,break point

पेस-भूपति की जोड़ी पर है ब्रेक पॉइंट वेब सीरीज

भारत के टेनिस स्टार महेश भूपति और लिएंडर पेस पर बनी वेबसीरीज 'ब्रेक पॉइंट' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित वेबसीरीज का जल्द ही जी5 पर प्रीमियर होगा। सभी उपलब्धियों के अलावा लीहैश के नाम से विख्यात इस जोड़ी का सफर और सबसे सफल युगल टीम के रूप में उनका सफरनामा डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा।

यह जोड़ी भारत का गौरव थी और उनका ब्रोमेंस कुछ ऐसा था जिसके बारे में दुनियाभर में सभी ने प्रशंसा की थी। पेस और भूपति दोनों ने अपने करियर में 8 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, जबकि कई वर्षों तक टेनिस सर्किट पर प्रमुख नाम रहे हैं। वे भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं जो इस खेल को अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में सफल रहे हैं। वे वर्ष 1999 में सभी चार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर