न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रितिक ने शुरू की ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग, अली के लिए ऋचा का सरप्राइज, अमिताभ ने मानी गलती!

एक्टर रितिक रोशन साल 2017 की साउथ की मशहूर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के रीमेक में नजर आने वाले हैं। रितिक ने आज दशहरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 4:58:35

रितिक ने शुरू की ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग, अली के लिए ऋचा का सरप्राइज, अमिताभ ने मानी गलती!

एक्टर रितिक रोशन साल 2017 की साउथ की मशहूर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के रीमेक में नजर आने वाले हैं। रितिक ने आज दशहरा के शुभ अवसर पर सेट पर अपनी वापसी की घोषणा की है। रितिक ने सोशल मीडिया हैंडल पर दो पोस्ट शेयर की, जिनमें उन्होंने फैंस को नई शुरुआत के बारे में बताया। रितिक की पिछली फिल्म वॉर थी और इसके बाद से ही उनकी अगली फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। रितिक ने 'विक्रम वेधा' के सेट से अपनी और टीम की एक तस्वीर पोस्ट की है। रितिक ने लिखा, "Sharing my love with all beginning a new 1st day today..." तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में आर. माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इसके हिंदी रीमेक में रितिक के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।

दोनों 19 साल बाद पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले वे साल 2002 में फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में दिखे थे। ‘विक्रम वेधा’ में सैफ एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने किरदार के बारे में बताया था कि विक्रम एक बहुत मजबूत, सफल और समझदार आईपीएस अफसर है। वो बहुत डायनेमिक और ताकतवर है। फिल्म को पुष्कर-गायत्री डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था। यह 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरो में आएगी।

Hrithik Roshan,ali fazal,amitabh bachchan,richa chadha,vikram vedha movie,bollywood news in hindi

बर्थडे के दिन खुफिया फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं अली फजल

एक्टर अली फजल आज शुक्रवार (15 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे फिलहाल दिल्ली में हैं और विशाल भारद्वाज व तब्बू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खुफिया’ की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी पार्टनर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ये मौका यूं ही नहीं जाने देना चाहतीं। ऋचा सेट पर अली को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली निकल गई हैं। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अली संग अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि-अपने प्यारे के स्पेशल डे में शामिल होने के लिए निकल चुकी हूं।

ऋचा और अली फुकरे के सेट पर मिले और तब से दोस्त हैं। दोनों रिलेशनशिप पर खुलासा कर चुके हैं और लॉकडाउन फेज में एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे साल 2020 में ही शादी करने वाले थे मगर कोविड की वजह से इसे टालना पड़ गया। वे इस मौके को खास बनाना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शादी करना चाहते हैं।

Hrithik Roshan,ali fazal,amitabh bachchan,richa chadha,vikram vedha movie,bollywood news in hindi

अमिताभ ने पोस्ट में की स्पैलिंग मिस्टेक तो फैन ने टोका

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मौके को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज अमिताभ ने दशहरा की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर किया, जिस पर उनके एक फैन ने पोस्ट में स्पैलिंग की गलती निकालते हुए उन्हें वर्तनी सुधारने की बात बोल दी। अमिताभ अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की। इसमें उनकी दशहरा की स्पैलिंग गलत थी। इस पर उनके एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि सर ‘खुदा गवाह' के एक सीन में आप पेशेवर मुजरिम की जगह पेशावर मुजरिम बोलते नजर आए हैं।

आप एक महान कवि के पुत्र हैं। दशानन की हार से बना 'दशहरा' ना कि 'दशेहरा'। कमर्शियल ऐड की तो छोड़िए कम से कम वर्तनी के लिए मेटिक्यूलस रहिए। इससे भड़कने के बजाय अमिताभ ने बड़े गरिमापूर्ण तरीके से लिखा कि जो गलत हुआ है उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं; और मैं सुधार करूंगा, मेरा इस ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर