न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहनाज की ‘हौसला रख’ का गाना रिलीज, जॉन ने बताई ‘अटैक’ की रिलीज डेट, OTT पर आई ‘चेहरे’

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दिल का दौरा पड़ने के बाद 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर ने यूं तो पूरे मनोरंजन जगत और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 3:09:49

शहनाज की ‘हौसला रख’ का गाना रिलीज, जॉन ने बताई ‘अटैक’ की रिलीज डेट, OTT पर आई ‘चेहरे’

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दिल का दौरा पड़ने के बाद 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर ने यूं तो पूरे मनोरंजन जगत और फैंस को हिलाकर रख दिया था, लेकिन सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल सबसे ज्यादा सदमे में नजर आ रही थीं। अब शहनाज जल्द ही अपनी पहली फिल्म हौसला रख के साथ फैंस से रूबरू होने जा रही हैं। इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया और इसका एक गाना भी रिलीज कर दिया गया है।

गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है, जो फिल्म के हीरो भी हैं। गाने का टाइटल है 'चैनल नंबर 5'। गाने में दिलजीत फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ डांस करते दिख रहे हैं। गाने में दिलजीत अपनी प्रेमिका को शहनाज से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत और शहनाज पति-पत्नी के रोल में हैं। शहनाज बेटे को जन्म देने के बाद पति को छोड़ देती हैं। हौसला रख 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर अमरजीत सिंह सरोन हैं।

honsla rakh movie,attack movie,chehre movie,shenaaz gill,john abraham,amitabh bachchan,bollywood news in hindi

अटैक में जॉन के साथ हैं ये दो एक्ट्रेस

सत्यमेव जयते 2 के बाद जॉन अब्राहम ने अपनी एक और फिल्म अटैक की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर सिनेमाघरों में उतरेगी। जॉन ने नए पोस्टर की लॉन्चिंग के साथ रिलीज डेट की घोषणा की। अटैक एक एक्शन-थ्रिलर होस्टेज ड्रामा है, जिसे लक्ष्यराज आनंद ने निर्देशित किया है। इसमें रकुलप्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिज, रत्ना पाठक और प्रकाश राज भी अहम किरदार में हैं। जॉन फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। कहानी सत्य घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। यह पिछले साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, मगर कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की वजह से शूटिंग डिले हुई और रिलीज स्थगित। जॉन 26 नवंबर को सत्यमेव जयते 2 से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इसमें जॉन के साथ एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार हैं।

honsla rakh movie,attack movie,chehre movie,shenaaz gill,john abraham,amitabh bachchan,bollywood news in hindi

27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी चेहरे मूवी

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती स्टारर ‘चेहरे’ पिछले साल ही बनकर तैयार हो गई थी। इस फिल्म की कई बार रिलीज डेट में बदलाव किए जाने के बाद आखिरकार इसे इस साल 27 अगस्त को सिनेमाघरों में लाया गया। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। 30 सितंबर को चेहरे की स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर की गई। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

गुरुवार रात स्ट्रीमिंग के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर चेहरे का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और आनंद पंडित निर्माता हैं। फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुवीर यादव, सिद्धांत कपूर भी हैं। अमिताभ एक क्रिमिनल लॉयर के रोल में हैं, जबकि इमरान एक बड़ी विज्ञापन कम्पनी के अधिकारी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर