न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी को लेकर दीपिका ने दिया यह जवाब, सारा कर रहीं कश्मीर की सैर, इस दिन रिलीज होगी ‘रश्मी रॉकेट’

टीवी की दुनिया की खूबसूरत अदाकारा दीपिका कक्कड़ किसी न किसी कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दीपिका अपने चाहने वालों के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 2:33:45

प्रेग्नेंसी को लेकर दीपिका ने दिया यह जवाब, सारा कर रहीं कश्मीर की सैर, इस दिन रिलीज होगी ‘रश्मी रॉकेट’

टीवी की दुनिया की खूबसूरत अदाकारा दीपिका कक्कड़ किसी न किसी कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दीपिका अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं। यूजर्स का मानना है कि दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम के घर बहुत जल्दी नन्हा मेहमान आने वाला है।

हालांकि अब दीपिका ने स्थिति साफ कर दी है। दीपिका रिसेंटली मुंबई के एक होटल में शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थीं। यहां लोगों ने जब उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा, तो वे हैरान रह गईं और इसका दमदार जवाब दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'क्या सच में? मेरी लाइफ के बारे में आप मुझे खुशखबरी दे रहे हो? अमेजिंग!'

दीपिका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब से उन्होंने धर्म परिवर्तन करके शोएब से शादी की है, उन्हे किसी ना किसी मुद्दे पर ट्रोल किया जाता रहा है। लोगों ने कभी दीपिका के सिर ढकने को लेकर, कभी उनके पहनावे को लेकर और कभी अपने परिवार के लिए खाना बनाने को लेकर भी घेरा है। दीपिका 2018 के बिग बॉस की विजेता हैं। वे उसी साल शादी के बंधन में बंधी थीं। दीपिका की पहली शादी रौनक मेहता से हुई थी, जो दो साल ही चली।

सारा ने शेयर की कई फोटो, दोस्त भी हैं साथ

एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने का मजा ले रही हैं। सारा फिलहाल दोस्तों के साथ कश्मीर में हैं। वहां शेषनाग झील के पास खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा है कि धूप की किरणें और तारों वाली रात, चांदनी और रोशनी के लिए कैंप फायर, जब तक आप ऊंचाइयों को छू नहीं पाते और खाने को लेकर लड़ाई।

सारा कभी झील में पानी से खेलती दिख रही हैं तो किसी फोटो में वादियों के बीच आराम से लेटकर किताब पढ़ रही हैं। उन्होंने रात में चांद और तारों की खूबसूरती को निहारते हुए भी फोटो शेयर की हैं। उन्होंने रात में अलाव और सनराइज का भी लुत्फ उठाया। सारा ने झील का भी एक वीडियो डाला है। वे लंच भी एन्जॉय करती दिखीं। इससे पहले सारा ने लद्दाख और मालदीव में वेकेशन मनाई थी।

dipika kakar,sara ali khan,rashmi rocket,taapsee pannu,shoaib ibrahim,dipika pregnant,sara kashmir,bollywood news in hindi

रश्मी रॉकेट में तापसी पन्नू हैं मुख्य भूमिका में

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की 'रश्मी रॉकेट' इस दशहरे पर 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। फिल्म रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी व मैंगो पीपल मीडिया द्वारा निर्मित है। यह एक युवा लड़की की कहानी है जो एक छोटे से गांव की होती है, लेकिन भगवान ने उसे अविश्वसनीय रूप से बड़े उपहार से नवाजा है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित 'रश्मी रॉकेट' नंदा पेरियासामी की एक मूल कहानी पर आधारित है।

पोस्टर में दर्शकों को एड्रेनालाईन पैक्ड कथा की एक झलक दिखलाई गई है जिसमें तापसी धैर्य और दृढ़ संकल्प से भरपूर नजर आ रही हैं। रोनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडड़िया द्वारा निर्मित, 'रश्मी रॉकेट' नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। इसमें तापसी के साथ सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर