न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीया ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नेहा ने बेबी बंप के साथ दिए कई पोज, करीना ने पूछा यह सवाल…

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कुछ माह पहले बेटे अव्यान को जन्म दिया था। अब उन्होंने फोटो शेयर कर उसका चेहरा दिखाया है। साथ ही दीया ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 6:11:32

दीया ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नेहा ने बेबी बंप के साथ दिए कई पोज, करीना ने पूछा यह सवाल…

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कुछ माह पहले बेटे अव्यान को जन्म दिया था। अब उन्होंने फोटो शेयर कर उसका चेहरा दिखाया है। साथ ही दीया ने इस जर्नी के बारे में भी लिखा है। दीया ने इससे पहले सोशल मीडिया पर जो भी तस्वीरें शेयर की थी उनमें किसी में अव्यान का का हाथ नजर आ रहा था, तो किसी में पैर दिखाई दे रहा था। दीया ने अब यानी 5 महीने बाद अव्यान के चेहरे की झलक दिखाई है। हालांकि फोटो ब्लर (धुंधली) है, लेकिन अव्यान काफी क्यूट लग रहा है।

यह स्केच इमेज है। दीया लॉन्ग ड्रेस पहने और खुले बालों में अव्यान को सीने से लगाए एक दरवाजे के सामने खड़ी हैं। अव्यान अपनी मॉम के कंधे पर आराम से सो रहा है। दीया ने कैप्शन में लिखा है कि अभी-अभी हमारी कहानी शुरू हुई है अव्यान। दीया ने मई में अव्यान को जन्म दिया था। जुलाई में उन्होंने बेटे के जन्म के बारे में घोषणा की। साथ ही बताया था कि उसका जन्म सी-सेक्शन से हुआ था। प्री-मैच्योर होने से बच्चा डॉक्टरों की देखरेख में है।


नेहा धूपिया कर रही हैं प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय

एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। वे अपने प्रेगनेंसी टाइम को काफी एंजॉय कर रही हैं। वे आए दिन फोटोशूट करवाती नजर आती हैं। हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। नेहा ने अपने पूल सेशन की झलक दिखाई है। नेहा स्विमिंग पूल के किनारे धड़ाधड़ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक स्विमसूट पहना है जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेज लगा रखे हैं। नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘दो लोगों के लिए पूल पार्टी’। नेहा वर्कफ्रंट पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ के लिए डबिंग करती नजर आई थीं।

dia mirza,neha dhupia,Kareena Kapoor Khan,dia son,neha baby bump,kareena jeh,maldives,bollywood news in hindi

करीना परिवार के साथ वेकेशन मनाने फिर पहुंचीं मालदीव!

करीना कपूर खान दो दिन पहले परिवार समेत मुंबई से वेकेशन के लिए रवाना हुई थीं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि करीना फिर से पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और जेह के साथ मालदीव पहुंच गई हैं। करीना लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही हैं। करीना ने अब तक नहीं बताया है कि वे इस वक्त कहां हैं। करीना ने आज शुक्रवार को एक और फोटो शेयर की।

करीना ने कैप्शन में लिखा कि ‘मेरा बच्चा कहां है’। करीना सुबह नाश्ते के लिए पहुंचीं तो उन्होंने खूबसूरत तस्वीर क्लिक की, लेकिन इस फोटो में जेह के बजाय उसका खाली स्टोलर दिखा। ऐसा लग रहा है कि दोनों बच्चे सैफ के साथ थे। करीना के वर्किंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे आमिर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगीं। हाल ही में दोनों को मुंबई में शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका