न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका के सवाल पर रणवीर का मजेदार जवाब, जूही ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा, कंगना ने किया पलटवार

फैंस को एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी खूब अच्छी लगती है। यह स्टार कपल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है। रणवीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 6:37:36

दीपिका के सवाल पर रणवीर का मजेदार जवाब, जूही ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा, कंगना ने किया पलटवार

फैंस को एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी खूब अच्छी लगती है। यह स्टार कपल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है। रणवीर जबरदस्त एनर्जेटिक पर्सन हैं और अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। रणवीर ने शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ चैट सेशन आस्क मी एनीथिंग किया। इस दौरान उनकी पत्नी दीपिका ने इसमें कमेंट कर सेशन को और मजेदार बना दिया। दीपिका ने रणवीर से पूछा कि लाइववायर स्टार घर कब पहुंच रहा है।

इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि खाना गरम कर लो बेबी, मैं बस पहुंच रहा हूं। एक यूजर ने पूछा, ‘आपकी पत्नी के लिए एक शब्द।’ रणवीर ने कहा, ‘क्वीन।’ चैट के दौरान रणवीर के दोस्त और ‘गुंडे’ के सह-अभिनेता अर्जुन कपूर ने पूछा ‘आप इतने सेक्सी कैसे हैं बाबा?’ रणवीर ने जवाब दिया, ‘आप की ट्रेनिंग के कारण।’ टाइगर श्रॉफ ने रणवीर को ‘बीस्ट्ट’ कहा। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका जल्द ही ’83’ फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

जूही ने शेयर की बहादुर शाह जफर शो की क्लिप

एक्ट्रेस जूही चावला ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी का खास जादू चलाया था। उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही। जूही ने 1986 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बॉलीवुड में एंट्री से पहले उन्होंने बीआर चोपड़ा के 1986 के ही टीवी शो ‘बहादुर शाह जफर’ में एक अतिथि भूमिका निभाई थी। जूही ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने कैमियो से एक थ्रोबैक क्लिप शेयर की और खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उन्हें लाइनें याद नहीं थी।

साथ ही जूही ने बताया कि जब तक वे इस क्लिप के सामने नहीं आई, तब तक उन्होंने अंतिम शॉट कभी नहीं देखा। इसे शुरू में एक फैन ने शेयर किया था। वीडियो में जूही शाही मुगल ड्रेस पहनी हुई हैं। जूही ने शो के निर्माताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने डायलॉग भूल जाने पर धैर्य रखने के लिए भी उनकी प्रशंसा की। जूही ने कहा कि ‘थ्रोबैक अलर्ट! बीआर चोपड़ा का सीरियल, जहां उन्होंने मुझे एक मुख्य अतिथि की भूमिका दी थी। यह 1 दिन का शूट था, मुझे याद है कि मैं बहुत नई और इतनी नर्वस थी कि शॉट के दौरान लाइनें भूलती रहीं।

रवि चोपड़ा इसका निर्देशन कर रहे थे और उन्होंने एक बार भी धैर्य नहीं खोया, मुझे शांत रहने के लिए कहते रहे। वे बहुत दयालु थे। इसके अलावा मैं @bestofjuhi को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस शूट के बाद जो हो सकता है कि 1987 में बहुत पहले हो गया हो, मैंने इसे कभी नहीं देखा और आज पहली बार इतने वर्षों के बाद मुझे आश्चर्य है कि मैं इन लाइनों को कह सकती हूं...मुझमें क्या देखा, उन्होंने मुझे क्यों कास्ट किया…

deepika padukone,juhi chawla,kangana ranaut,ranveer singh,bahadur shah jaffer,ryan renolds,bollywood news in hindi

कंगना ने एक्टर रयान रेनॉल्डस को दिया करारा जवाब

हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘फ्री गाई’ का एक प्रमोशनल वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया, जिसमें वे ये कहते हुए दिखाई दिए कि फैंस कह रहे हैं कि हॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड से प्रभावित हैं। रयान ने कहा कि अगर आपको लगता है कि हॉलीवुड केवल बॉलीवुड की नकल कर रहा है, तो इसका जवाब है–हां। हमारे अंदर कोई शर्म नहीं है, इसमें बिल्कुल भी शर्म की बात नहीं है। इसके बाद अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी हॉलीवुड पर पलटवार किया।

कंगना ने हॉलीवुड पर भारत की स्क्रीन चुराने का आरोप लगाया यानी अपनी ज्यादातर फिल्मों को हॉलीवुड भारतीय सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करता है, लेकिन उतनी विदेशों में बॉलीवुड फिल्में नहीं रिलीज हो पाती हैं। रयान का बयान इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-और हमारी स्क्रीन चुराने की कोशिश कर रहे हो…। थलाइवी के प्रमोशन के दौरान भी कंगना ने कहा था कि हमें अमेरिकी और अंग्रेजी फिल्मों को हतोत्साहित करने की जरूरत है क्योंकि वे हमारी स्क्रीन पर कब्जा कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर