न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी को बेटे आर्यमान की याद आई तो..., देखें-इमरान का गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, साथ दिखेंगे शाहरुख-तापसी!

सुपरस्टार धर्मेन्द्र के बेटे एक्टर बॉबी देओल ने एक समय कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कर एक अलग ही पहचान बना ली थी। बाद में उन्होंने कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 4:48:17

बॉबी को बेटे आर्यमान की याद आई तो..., देखें-इमरान का गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, साथ दिखेंगे शाहरुख-तापसी!

सुपरस्टार धर्मेन्द्र के बेटे एक्टर बॉबी देओल ने एक समय कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कर एक अलग ही पहचान बना ली थी। बाद में उन्होंने कॉमेडी और अन्य किरदारों में भी खुद को आजमाया। पिछले कुछ समय से वे चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं। हालांकि फैंस में अब उनके बेटे आर्यमान को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आर्यमान अपने लुक्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं। आर्यमान अभी अमेरिका में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। इस बीच, बॉबी को आर्यमान की याद सता रही है।

बॉबी ने सोशल मीडिया पर आर्यमान और पत्नी तान्या देओल के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की है। यह फोटो न्यूयॉर्क का ही लग रहा है। बॉबी ने लिखा कि वापस यूनिवर्सिटी...तुम्हें बहुत मिस कर रहे हैं। लव यू मेरे आर्यमान। उल्लेखनीय है कि बॉबी से जब एक बार आर्यमान की बॉलीवुड में एंट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह अभी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। मैं चाहता हूं कि वह खुले दिमाग से इस बात पर फैसला ले कि उसे क्या काम करना है।

वायरल हो रहा है इमरान का वर्कआउट वीडियो

बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी आजकल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चाओं में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इमरान का वर्क आउट वीडियो वायरल हो रहा है। इमरान ने शनिवार को एक वीडियो कोलाज अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट किया था जिसमें उनके डेली हैवी एक्स रसाइज और रूटीन की झलक देखने को मिली थी। शायद इमरान अपकमिंग प्रोजेक्ट टाइगर 3 के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं।

42 वर्षीय इमरान को हाथ, पैर और कोर वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। उन्हों ने मजेदार कैप्शिन लिखा, "डियर फैट, मरने के लिए तैयार हो जाओ!" इन दिनों इमरान बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के दौर से गुजर रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ भी हैं। इमरान एक पाकिस्तानी आईएसआई जासूस की भूमिका निभाएंगे। उनके वीडियो पर निर्देशक मोहित सूरी ने लिखा, "टाइगर को बहुत आगे जाना है!"

bobby deol,emraan hashmi,taapsee pannu,shahrukh khan,aryaman,tiger 3,rajkumar hirani,bollywood news in hindi

राजकुमार हिरानी की फिल्म में तापसी के साथ जमेगी शाहरुख की जोड़ी!

तापसी पन्नू बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। शाहरुख जल्द ही प्रख्यात निर्देशक राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी तापसी के साथ बनाई गई है। स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है और यह मई 2022 तक फ्लोर पर आएगी। स्क्रिप्ट राजू हिरानी के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखी है।

बताया जा रहा है कॉमेडी-इमोशनल ड्रामा फिल्म में शाहरुख एक ऐसे पंजाबी शख्स का रोल करने वाले हैं, जो ‘डंकी फ्लाइट’ की मदद से कनाडा जाने की कोशिश में है। फिल्म का कुछ हिस्सा पंजाब में फिल्माया जाएगा, जबकि बाकी लोकेशंस की अभी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख इन दिनों काफी कम फिल्मों में नजर आते हैं। दूसरी ओर, तापसी एक्टिंग के साथ अन्य कारणों से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर