न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अजनबी’ को बिपाशा ने यूं किया याद, सारा ने दिया यह संदेश, ईशा ने लिया शिल्पा-अनुष्का का नाम

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की पहली फिल्म 'अजनबी' को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो गए हैं। फिल्म 21 सितंबर 2001 को थिएटर्स में आई थी। बिपाशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 7:28:55

‘अजनबी’ को बिपाशा ने यूं किया याद, सारा ने दिया यह संदेश, ईशा ने लिया शिल्पा-अनुष्का का नाम

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की पहली फिल्म 'अजनबी' को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो गए हैं। फिल्म 21 सितंबर 2001 को थिएटर्स में आई थी। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर और गाने के वीडियो शेयर करने के साथ इससे जुड़ी यादें भी बताईं। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा ने अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर खान के साथ अभिनय किया था। बिपाशा ने लिखा कि यह पहला दिन था जब दर्शकों ने मेरे अभिनय और फिल्म को अपने दिलों में जगह दी थी। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि इतना जल्दी 20 साल बीत गए।

मैं अपने फैंस और शुभचिंतकों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना सारा प्यार दिया। बिपाशा ने कहा कि अक्सर आपको अपनी पहली फिल्म के लिए इतना बारीक और अपरंपरागत किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता है। यही वजह है कि जब मुझे मौका मिला तो फिल्म अजनबी में अपनी भूमिका के साथ बहुत कुछ करना था।

एक थ्रिलर प्याज की तरह परत दर परत छिलती है और यह आपको उन परतों के साथ खेलने की अनुमति देती है। इसलिए अपने पहले रोल सोनिया के साथ मुझे एक कलाकार के रूप में अपनी सीमा का पता लगाने का अवसर मिला। अब्बास-मस्तान और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव अविश्वसनीय था। बिपाशा राज, अपहरण, ओमकारा, नो एंट्री, कॉपोर्रेट और धूम 2 जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी हैं।

कश्मीर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में प्रार्थना करती दिखीं सारा

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों कश्मीर की वादियों के बीच दोस्तों के साथ ट्रिकप पर हैं और वे वहां से जमकर अपनी तस्वीरें औऱ वीडियो शेयर कर रही हैं। बुधवार को सारा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनकी खूब तारीफ हो रही है। सारा ने एक बेहतरीन संदेश दिया है कि धर्म आपको कैसे जोड़कर रख सकता है। सारा ने लिखा-अगर फिरदौस बर रू-ए ज़मीं अस्त, हमीं अस्त-ओ हमीं अस्त-ओ हमीं अस्त यानी अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो वो यहीं है, यहीं है, यहीं है।

इसके साथ सारा ने अंग्रेजी और हिंदी में लिखा- ‘सर्व धर्म समभाव।’ इन फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे सारा मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। सारा की पोस्ट पर एक्ट्रेस जरीन खान ने कमेंट किया, ‘यह बहुत ही खूबसूरत है, सारा अली खान।’ उनकी बुआ सबा अली खान ने लिखा-अब्बा के लिए दुआ करना। आज सारा के दादा नवाब मंसूर अली खान पटौदी की पुण्यतिथि है।

bipasha basu,sara ali khan,esha koppikar,ajnabee movie,sara kashmir,esha ott,bollywood news in hindi

ईशा कोप्पिकर एक्टिंग की दुनिया में वापसी को तैयार!

‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। ईशा जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्टिंग में वापसी कर सकती हैं। हाल ही ईशा ने अपना जन्मदिन मनाया था। ईशा ने ग्लैमरस से लेकर सिंपल लड़की का किरदार तक निभाया लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। ईशा ने टिम्मी नारंग से शादी रचाई और उनकी एक बेटी भी है। ईशा ने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान शादी के बाद महिलाओं के करियर समेत कई मुद्दों पर बात की।

ईशा ने कहा कि ओटीटी टेलैंट के लिए गेम-चेंजर रहा है। कोई टैग नहीं है और इससे आपके टेलैंट को पहचान मिल रही है और हम वहां की दुनिया से सीधे कॉम्पीटिशन कर रहे हैं। मैं कुछ क्वालिटी वर्क करना चाहती हूं और एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाना चाहती हूं। शिल्पा शेट्टी और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेज ने शादी के बाद महिलाओं का करियर खत्म होने जैसी धारणा को बदलने का काम किया है। हम सभी को इस सोच से बाहर आना होगा कि शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी खत्म हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका