न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का मोशन पोस्टर, अक्षय ने ‘अतरंगी रे’ के लिए कहा, शाहरुख-दीपिका...

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' चर्चाओं में बनी हुई है। अब इस फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 4:44:02

देखें-कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का मोशन पोस्टर, अक्षय ने ‘अतरंगी रे’ के लिए कहा, शाहरुख-दीपिका...

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' चर्चाओं में बनी हुई है। अब इस फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी सामने आ गई है। टी-सीरीज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें कार्तिक का लेटेस्ट लुक नजर आ रहा है। टी-सीरीज ने लिखा- 'इस हवेली के दरवाजे हमेशा के लिए खुलने वाले हैं बहुत जल्द, तैयार हो?' यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में 25 मार्च 2022 को रिलीज होगी। अब तक इस फिल्म के तीन पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। यह फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल है। भूल भुलैया में अक्षय कुमार और विद्या बालन थे। फिल्म 12 अक्टूबर साल 2007 को रिलीज हुई थी।


अतरंगी रे फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान

एक्टर अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि ‘अतरंगी रे' टीम इस फिल्म को 'डायरेक्ट-टू-ओटीटी' रिलीज करने का प्लान कर रही है। यानि अक्षय-सारा-धनुष की ये फिल्म थिएटर जाने के बजाय घर बैठकर देख सकेंगे। अक्षय ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक 'अतरंगी रे' को लिस्ट में शामिल नहीं किया है क्योंकि हम अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं कि यह थियेटर में रिलीज होनी चाहिए या ओटीटी पर। ओटीटी बस पसंद का माध्यम हो सकता है। 'अतरंगी रे 'के लिए कुछ ऐसा ही अभी लग रहा है।

मेरे और आनंद राय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त मंच चुना जाए। मैं ओटीटी के लिए उतना ही हूं जितना थिएटर के लिए। फिल्म के लिए सबसे अच्छा क्या है रिलीज का माध्यम तय करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोले जाने की घोषणा के बाद अक्षय कुमार ने अपनी एक साथ कई अपकमिंग मूवी सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन और राम सेतु की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी।

bhool bhulaiya 2 movie,atrangi re movie,pathan movie,kartik aaryan,Akshay Kumar,shahrukh khan,deepika,bollywood news in hindi

पठान फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए शाहरुख-दीपिका जाएंगे मल्लोर्का

‘पठान' के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के लिए यूरोप के सबसे महंगे और बेहतरीन ट्रेवेल डेस्टिनेंशंस में से एक मल्लोर्का में एक धमाकेदार गाने की शूटिंग के लिए स्टेज तैयार है। एक सूत्र ने बताया कि हमारा मकसद पठान को एक पहले कभी न देखा गया विजुअल चमत्कार बनाना है। सिद्धार्थ आनंद और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

पठान की टीम स्पेन के लिए रवाना हो रही है, जहां वे मल्लोर्का, कैडिज (एक शानदार बंदरगाह का शहर) और वेजेर डी ला फ्रोंटेरा (यूरोप के सबसे खूबसूरत पहाड़ी शहरों में से एक) जैसे डेस्टिनेशंस पर शूटिंग करेंगे। टीम 10 से 31 अक्टूबर तक स्पेन में रहेगी। अब तक किसी भी हिन्दी फिल्म के लिए इन जगहों पर शूटिंग नहीं की गई है। इसलिए जो दर्शक इन महंगी और दिलकश जगहों पर नहीं गए हैं, वे उन्हें पहली बार देखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका