न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-आयुष्मान की ‘एक्शन हीरो’ का टीजर, अक्षय ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, यूनिक होगी विद्युत की शादी!

आयुष्मान खुराना को वर्सेटाइल हीरो माना जाता है। हालांकि यह उपाधि हासिल करने के लिए किसी भी एक्टर को सालों लग जाते हैं, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 2:46:00

देखें-आयुष्मान की ‘एक्शन हीरो’ का टीजर, अक्षय ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, यूनिक होगी विद्युत की शादी!

आयुष्मान खुराना को वर्सेटाइल हीरो माना जाता है। हालांकि यह उपाधि हासिल करने के लिए किसी भी एक्टर को सालों लग जाते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ समय में ही डिफरेंट जोनर की फिल्मों को हिट बना अपने आपको साबित कर दिया है। अब वे फिर से लीक से हटकर कुछ नया करते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी नई फिल्म एक्शन हीरो की घोषणा कर दी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर शेयर किया है। आयुष्मान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-दिक्कत बस एक ही है, मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है, लड़ना नहीं। इस जोनर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। आनंद एल राय और भूषण कुमार के साथ कोलेब कर रहा हूं।

आयुष्मान ने कहा कि मैं तीसरी बार आनंद सर के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं और मुझे उम्मीद है कि एक्शन हीरो के साथ दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड जारी रहेगा। मैं भूषणजी के साथ दोबारा काम करने के लिए भी बहुत उत्साहित हूं। कलर येलो और टी-सीरीज मेरे लिए दूसरे घर की तरह हैं। मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट तुरंत पसंद आ गई। यह फ्रेश है। इसमें सिनेमा के वे सभी गुण हैं जिनके लिए मुझे जाना जाता है। शूटिंग भारत और यूके में की जाएगी।

अक्षय और रकुलप्रीत ने लंदन में की प्रोडक्शन 41 फिल्म की शूटिंग

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे। दोनों ने लंदन में 'प्रोडक्शन 41' मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। अक्षय अगस्त से लंदन में इसकी शूटिंग कर रहे थे। 'प्रोडक्शन 41' को 'बेलबॉटम' के डायरेक्टर रंजीत एम. तिवारी ने डायरेक्ट किया है। अक्षय ने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ एक ग्रुप फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर टीम को धन्यवाद दिया है। अक्षय मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में एक डॉल भी पकड़ी हुई है।

कई लोग फिल्म के नाम के क्लैप बोर्ड भी दिखा रहे हैं। अक्षय के साथ रकुलप्रीत और जैकी भगनानी भी पोज देते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि ये प्रोडक्शन 41 का रैप है। सबसे प्यारी टीम के साथ एक यादगार यात्रा को शूट करने और पूरा करने के लिए आभारी हूं। आप सभी के प्यार, मुस्कान और मस्ती के लिए धन्यवाद। रकुलप्रीत ने भी इंस्टाग्राम पर इसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि प्रोडक्शन 41 की इस कभी ना भूलने वाले और अविश्वसनीय अनुभव के लिए धन्यवाद। प्रतिभाशाली इंसानों के साथ काम करने और एक अद्भुत ग्रुप का हिस्सा होने के लिए धन्यवाद।

ayushmann khurrana,Akshay Kumar,vidhyut jamwal,nandita mehtani,action hero,bollywood news in hindi

फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ सात फेरे लेंगे विद्युत जामवाल

एक्टर विद्युत जामवाल ने कुछ दिनों पहले फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ अचानक सगाई कर फैंस को हैरान कर दिया था। अब वे शादी की तैयारी कर रहे हैं। विद्युत ने शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। उनकी शादी थोड़ी अलग और यूनिक होगी। विद्युत ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि शादी बिल्कुल उसी तरह होगी जैसी होनी चाहिए लेकिन यह व्यवस्थित (पारंपरिक) तरीके से नहीं हो सकती। क्योंकि मैं रेगुलर नहीं हूं। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता जो रेगुलर हो। इसलिए मेरे पास शादी की तारीख नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह कब होने वाला है, लेकिन मेरे पास एक आइडिया जरूर है। यह शानदार रूप से अलग होगा।

हां, हो सकता है कि हम 100 मेहमानों के साथ स्काईडाइविंग करने की कोशिश करें, सभी उन स्काई डाइविंग गियर में और वे सब मेरे साथ कूदेंगे। यह बहुत शानदार होने वाला है। मैं आज जो हूं वह बनने की मैंने कभी योजना नहीं बनाई। बस मैं इसके लिए काम कर रहा था। ठीक इसी तरह मेरी सगाई हुई थी, जो सिर्फ एक झटके में हो गई। मेरे पास लंबे समय के बाद दो दिन की छुट्टी थी और मन में आया कि चलो बस करते हैं और कर लिया। विद्युत जल्द ही सनक फिल्म में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर