न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मामा-भांजे की लड़ाई में पिसीं आरती! कृति ने शेयर की ‘बच्चन पांडे’ की Photo, माधुरी संग थिरकीं मौनी

एक्टर गोविंदा और भांजे कृष्णा अभिषेक का बिगड़ा रिश्ता अभी तक पटरी पर नहीं लौटा है। आए दिन दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 3:26:41

मामा-भांजे की लड़ाई में पिसीं आरती! कृति ने शेयर की ‘बच्चन पांडे’ की Photo, माधुरी संग थिरकीं मौनी

एक्टर गोविंदा और भांजे कृष्णा अभिषेक का बिगड़ा रिश्ता अभी तक पटरी पर नहीं लौटा है। आए दिन दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। कभी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कुछ कहती हैं तो कभी कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह। गोविंदा के एक भांजे विनय आनंद ने उनकी तरफदारी की। सेलेब्रिटी फैमिली की आपस की लड़ाई में अब कृष्णा की बहन आरती सिंह भी कूद पड़ी हैं। आरती ने दोनों परिवारों को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि जैसे गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है, वैसे ही मामा और मेरे भाई की लड़ाई में मुझे पिसना पड़ रहा है। गोविंदा और हमारा परिवार आपस में बातचीत नहीं कर रहा है। इसका नतीजा ये है कि ची ची मामा और उनका परिवार अब मुझसे बात नहीं करता है। जब आरती से पूछा गया कि यह मामला क्यों शांत नहीं हो रहा है, तब उन्होंने कहा कि इस बारे में मैने कृष्णा से बात की है। उम्मीद करती हूं यह मामला जल्दी खत्म हो जाए और दोनों परिवार खुशी से रहने लगे।

arti singh,govinda,krushna abhishek,kriti sanon,bachchan pandey movie,madhuri dixit,mouni roy,bollywood news in hindi

कृति सेनन ने फैंस से पूछा यह सवाल

एक्ट्रेस कृति सेनन के फैंस उनकी आगामी मूवी ‘बच्चन पांडे’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। कृति ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस फिल्म के बारे में अपडेट दिया है। कृति ने ‘बच्चन पांडे’ से अपने कैरेक्टर ‘मायरा’ की एक झलक फैंस के लिए शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी झलक दिखाते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘बच्चन पांडे!!!’ कृति दूसरी फोटो में डबिंग करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में पूछा है, ‘अंदाजा लगाएं कि मैं किसकी डबिंग कर रही हूं।’ उल्लेखनीय है कि कृति ने अपनी पिछली फिल्म ‘मिमी’ में बेहतरीन एक्टिंग कर और दर्शकों व क्रिटिक्स से वाहवाही बटोरी। कृति टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी एक्शन थ्रिलर ‘गणपत’ की तैयारी में भी जुटी हैं। वे ‘आदिपुरुष’, ‘भेदिया’, ‘हम दो हमारे दो’ फिल्मों का हिस्सा भी हैं।


माधुरी-मौनी ने डांस दीवाने के सेट पर इस गाने पर मचाई धूम

इन दिनों माधुरी दीक्षित और मौनी रॉय का एक डांस नंबर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट का है, जिसमें माधुरी जज की भूमिका निभाती हैं और मौनी स्पेशल गेस्ट के तौर पर आईं। माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा है कागा, जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा।’ फैंस को दोनों एक्ट्रेस का डांस काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मौनी का हाल ही 'डिस्को बलमा' गाना रिलीज हुआ है। इसके पहले उन्हें 'बैठे-बैठे' और 'पतली कमरिया' जैसे गानों में देखा गया था। वे अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी। मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका