न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक! रितिक ने ऐसे दी कुणाल को बधाई, रिया चक्रवर्ती हुईं ट्रोल

एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा किसी न किसी कारण छाए रहते हैं। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 1:37:40

अर्जुन ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक! रितिक ने ऐसे दी कुणाल को बधाई, रिया चक्रवर्ती हुईं ट्रोल

एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा किसी न किसी कारण छाए रहते हैं। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स का प्रयोग भी खूब करते हैं। वे आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं। हालांकि अर्जुन ने अब कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गायब होने का समय।’

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अर्जुन कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना सकते हैं। अर्जुन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्टों के अनुसार शूटिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य रोल में थे। सीक्वल में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे।


arjun kapoor,Hrithik Roshan,kunal kapoor,rhea chakraborty,sushant singh rajpoot,bollywood news in hindi

44 साल के हुए कुणाल कपूर, रितिक ने शेयर की फोटो और लिखा...

एक्टर कुणाल कपूर ने सोमवार (18 अक्टूबर) को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। कुणाल को उनके बचपन के दोस्त रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर स्पेशल स्टाइल में बधाई दी। रितिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी और कुणाल की फोटो शेयर की। उन्होंने कुणाल को बर्थडे विश करने के साथ शॉर्ट्स को लेकर चुटकी भी ली। रितिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त। मुस्कुराहते रहो, झिलमिलाते रहो और ये शॉर्ट्स प्लीज फेंक दो।’ कुणाल ब्लैक टीशर्ट और पोल्का डॉट्स शॉर्ट्स में दिख रहे हैं।

उनके साथ खड़े रितिक डेनिम शॉर्ट्स और ब्लैक हुडी में हैं। रितिक ने पिछले साल भी कुणाल को उनके जन्मदिन पर चिढ़ाया था। उन्होंने पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘हैप्पी बर्थडे मैन। मैं खुश हूं कि हम दोनों इन दोनों की तरह नहीं लगते हैं।’ दरअसल यह फोटो रितिक व कुणाल की टीनएज टाइम की थी। कई फिल्मों में काम कर चुके कुणाल हाल ही वेबसीरीज द एंपायर में नजर आए थे। उन्होंने मुगल शासक बाबर का किरदार निभाया था।


arjun kapoor,Hrithik Roshan,kunal kapoor,rhea chakraborty,sushant singh rajpoot,bollywood news in hindi

सुशांत की मौत के बाद जेल गई थीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को संदिग्धावस्था में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्रग्स केस में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवती को जेल तक जाना पड़ा था। इसके बाद से ही रिया जमकर ट्रोल हुई थीं। तब रिया ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। अब रिया फिर से एक्टिव हो गई हैं और वे पोस्ट डालती रहती हैं।

हाल ही में रिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे शौविक के साथ नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि रिया ने सुशांत के निधन के बाद पहली बार भाई के साथ कोई तस्वीर शेयर की है। यह एक सेल्फी फोटो है जिसमें दोनों भाई-बहन वाइट ड्रेस में हैं। यह छत पर क्लिक की हुई लग रही है। रिया ने लिखा, 'Resilience'. कई फैंस एक बार फिर से रिया को ट्रोल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका